Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 13 नवम्बर 2025/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में सी.एम. डैस बोर्ड के अन्तर्गत राजस्व कार्यो एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न किया गया

सिद्धार्थनगर 13 नवम्बर 2025/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव की उपस्थिति में सी.एम. डैस बोर्ड के अन्तर्गत राजस्व कार्यो एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक उद्यमियों के साथ वार्ता कर ओएमयू करायें तथा औद्योगिक इकाईयों को स्थापित करायें। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के पात्र लाभार्थियों का कोई भी आवेदन पत्र किसी स्तर पर लम्बित न रहे समय से सहायता राशि उपलब्ध करायें। लैपटाप एवं टैबलेट वितरण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि सम्बन्धित कालेज के प्राचार्य के साथ बैठक कर वितरण कराये। जिलाधिकारी द्वारा ई-खसरा फीडिंग, खुर्रा बटवारा, निर्विवाद वरासत, 05 वर्ष से अधिक लम्बित मुकदमों आदि की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि धारा-24 धारा-34, धारा-80 एवं 05 साल एवं 03 साल के राजस्व वादों का समयसीमा के अन्दर शतप्रतिशत निस्तारण करायें। इसके अलावा निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र समय से जारी किये जायें। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को धान सत्यापन की समय से फीडिंग कराने तथा धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि धान क्रय के लिए किसानों के पंजीकरण में प्रगति लायें तथा सभी धान क्रय केन्द्रों पर धान की खरीददारी सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड धारकों का आधार सीडिंग शतप्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया। खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित करने में प्रगति लाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास का सत्यापन कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं के लिए जमीन की आवश्यक्ता है उसको चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध करायें। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं अन्य सभी प्रकरणों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। कोई प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद की रैकिंग खराब नही होना चाहिए। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा में स्टाम्प कर, भू-राजस्व वसूली, व्यापार कर, मण्डी समिति, खनन विभाग, परिवहन, विद्युत, बांट माप, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य विभागों की समीक्षा की गयी। आबकारी विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण पाया गया। जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों को आरसी जारी कर वसूली करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली बढ़ाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, समस्त तहसीलदार, समस्त तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, उपायुक्त राज्य कर, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, वरिष्ठ निरीक्षक बांट माप, खनन अधिकारी, आर0ए0, सी.आर.ए., एलआरसी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।