चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने वार्डवासियों को डस्टबिन देकर किया जागरूक
बढ़नी/सिद्धार्थनगर।
स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर बुद्धवार को बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरी ने वार्ड नम्बर-03, मुहल्ला लोहिया नगर में 600 से अधिक वार्डवासियों को डस्टबिन देकर सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखने को लेकर उन्हें जागरूक किया। स्वच्छता को लेकर कहा कि आसपास साफ-सफाई रखें और गन्दगी न फैलने दें। नगर में साफ सफाई से सम्बन्धित मामले को लेकर सफाई नायक को सूचित करें। साथ ही बताया की खुले में शौच न करें, बल्कि शौचालय का प्रयोग करें ताकि हम बिमारियों से बच सकें। इस दौरान राम सूरत चौरसिया, विनय शर्मा, मोनू गुप्ता, रजत, गुड्डू साहू, गोलू साहू, रामचन्दर साहू आदि मौजूद रहे।
