थाना लोटन क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला और उसका 11 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में करमैनी निवासी अयोध्या (उम्र 11 वर्ष) और उसकी माता सवित्री साइकिल से जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार से टक्कर हो गई। हादसे में महिला का हाथ टूट गया और साइकिल तीन टुकड़ों में टूट गई।घटना स्थल पर मौजूद जन सेवक बब्लू पांडेय, जो कि रसियावल कला से भावी प्रधान पद प्रत्याशी हैं, ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों की जान बचाई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल
- by Netra 24 Times
- 09/11/2025
- 214 Views
- 10 months ago
