Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

शिक्षक समस्याओं को लेकर यूटा प्रतिनिधिमण्डल ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

जनपद सिद्धार्थनगर के परिषदीय शिक्षकों से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधिमण्डल ने मण्डल अध्यक्ष बस्ती हरिमोहन सिंह ‘श्रीनेत’ के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार और वित्त एवं लेखाधिकारी अभिनय कुमार सिंह से वार्ता की और जल्द समाधान के लिए ज्ञापन भी सौंपा। वार्ता के दौरान मण्डल अध्यक्ष हरिमोहन सिंह ‘श्रीनेत’ ने कहा कि जनपद में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के चयन वेतनमान आदेश अविलम्ब जारी किया जाय। ब्लाकों पर ऑनलाइन सेवा पुस्तिका संशोधन का कार्य पारदर्शी और त्वरित गति से किया जायें। शिक्षकों के विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन अवकाश जो बीईओ स्तर पर लम्बित रहते हैं और जिसके कारण पैरोल भरने में असुविधा होती है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया जायें, जिससे पोर्टल पर अग्रसारित समस्त अवकाश को तय समय में स्वीकृत किया जायें। जिलाध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया कि महिला शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल अवकाश, प्रसूता अवकाश, चिकित्सीय अवकाश आदि को प्राथमिकता के आधार पर और तय समय सीमा में स्वीकृत किया जायें और रसोइया मानदेय प्रत्येक माह उनके खाते में पोस्ट हो। कन्वर्जन कास्ट पिछले चार महीने से न मिलने के कारण शिक्षक तनाव में हैं जल्द से जल्द भुगतान किया जायें। कई विद्यालयों पर नामांकन के अनुसार कम खाद्यान्न प्राप्त हुआ है, जिसे पारदर्शी तरीके से आवन्टन किया जायें। जिला महामंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पांच-दस मिनट की देरी होने पर बिना शिक्षक का पक्ष जाने निरीक्षणकर्ता द्वारा शिक्षकों को अनुपस्थित या वेतन बाधित की कार्यवाही पर अंकुश लगे। खुनियांव ब्लॉक के सहायक लेखाकार सचिन श्रीवास्तव के स्थानान्तरण हो जाने के कारण पटल का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे शिक्षक का कार्य समय से नहीं हो पा रहा है। इस गम्भीर प्रकरण का संज्ञान लेकर तत्काल व्यवस्था किया जायें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बिन्दुओं पर जल्द सम्बन्धित को आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया। प्रतिनिधिमण्डल में यूटा जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला प्रवक्ता आनन्द कुमार मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव कुलदीप भार्गव, ब्लॉक संगठन मंत्री रविनाथ नाथ त्रिपाठी आदि जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।