Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

शहीद हुए हुतात्माओं की स्मृति में बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल सिद्धार्थनगर द्वारा रविवार को दधीची रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक राजीव नयन, विभाग़ मंत्री सुधाकरनाथ तिवारी, विभाग संयोजक अजय प्रताप के द्वारा राम दरबार चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीवनयन ने कहा कि रक्तदान महादान है। मानव शरीर का रक्त ही जीवन का आधार है, इसलिए रक्तदान से किसी जरूरतमन्द का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, एक रक्तदान से 3 जीवन बचाया जा सकता है। विहिप बजरंग दल विभाग मंत्री ने कहा कि बजरंग दल 1990 में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी में शहीद हुए हुतात्माओं की स्मृति में प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि स्वरूप दधीची रक्तदान शिविर का आयोजन बजरंग दल करता है। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के शिवाजी, बृजेश पाण्डेय एवं बजरंग दल विभाग संयोजक अजय प्रताप ने भी अपने विचार व्यक्त किये और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रक्तवीर के रूप में विभाग प्रचारक  राजीव नयन, विभाग संयोजक अजय प्रताप, विहिप जिला मंत्री शिवाजी, बजरंगदल संयोजक सुरेश गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, सौरभ, मोहित गुप्ता, राहुल भारती, श्याम सुन्दर, अभय गुप्ता, राम किशुन यादव, गोपाल पाण्डेय, प्रवेश मिश्रा, समेत कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर के अन्य चिकित्सा कर्मियों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश गुप्ता ने किया।