Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

रास्ते में नल लगाने के विवाद में महिला पर कुदाल से हमला, पीड़िता ने सुनवाई न होने का लगाया आरोप

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र कपिलवस्तु के कटया गांव में रास्ते पर नल लगाने के विवाद को लेकर एक महिला पर कुदाल से हमला किया गया। पीड़िता रेनू पत्नी सुरेन्द्र ने 16 नवम्बर को कपिलवस्तु थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने ज्येष्ठ और परिवार के अन्य सदस्यों पर कुदाल से हमला करने और हाथ काटने का आरोप लगाया है। रेनू के मुताबिक उनके ज्येष्ठ श्रीराम रास्ते के लिए छोड़ी गई जमीन पर जबरन नल लगा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो श्रीराम, उनकी पत्नी दुर्गावती, बेटी सोनम और बेटे सुमित ने उनके घर में घुसकर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में रेनू के हाथ और सिर में चोटें आई हैं। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह अपनी छोटी बच्ची के साथ घर पर अकेली रहती है। उन्हें डर है कि यदि उन्हें कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार हमलावर होंगे। पीड़िता रेनू का आरोप है कि 10 नवम्बर को एप्लीकेशन देने के बाद उसी दिन कार्रवाई न करते हुए 17 नवम्बर को जब दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, तो पुलिस ने उन पर सुलह का दबाव बनाया। पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि यदि चालान किया जाएगा, तो दोनों पक्षों का होगा, एक का नहीं। इस तरह चालान का डर दिखाकर उन्हें वापस भेज दिया गया। जबकि पीड़िता के हाथ में घाव साफ दिख रहे थे। रेनू ने बताया कि उनके पति शहर से बाहर रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और वह घर में अपनी छोटी बच्ची के साथ अकेली रहती हैं। उनका आरोप है कि घर में कोई पुरुष सदस्य न होने के कारण उन्हें बार-बार परेशान किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं और हर बार पुलिस उन्हें इसी तरह टाल देती है, जिससे कोई सुनवाई नहीं होती। इस बार तो कुदाल से उनके हाथ पर वार किया गया, जिससे उनका हाथ कट गया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह अगले दिन सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए मजबूर होंगी। इस सम्बन्ध में उप निरीक्षक सदरुल आलमीन ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। उन्होंने पुष्टि की कि यह एक जमीनी विवाद था और स्थानीय सभासद राजकुमार द्वारा मामले का सुलह-समझौता करा दिया गया है।