Breking News
जोगिया ब्लॉक के ग्राम सेमरा खुर्द में टॉस उछाल कर मनोज कुमार संपादक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ संपन्न हरीश भट्ट सिद्धार्थनगर संवाददाताटडिया बाजार के ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ककरही के पास गाय बचाने में हुए चोटिल मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी सिद्धार्थनगर संवाददातामंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागराबकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्टथाना खेसरहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम परती बाजार की महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्नशोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने किसानों को डीजल , पेट्रोल व डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांगजनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) की नमाज़ व बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द रावजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेशक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जाना गया तथा प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का भी मूल्यांकन अवलोकन किया गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीह की महिलाओं/बालिकाओ को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना मोहाना पुलिस द्वारा 01नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध आवागमन व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रात्रि चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया 
सिद्धार्थनगर

रानी कसौधन हत्या काण्ड होने पर मां शीला लगा रही वर्षों से गुहार

मुकदमा लिखवाने के लिए पहुंची कप्तान के दरबार।

आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे के वार्ड नं0-07 सुभाष नगर निवासनी शीला देवी कसौधन की 15 वर्षीय पुत्री रानी कसौधन की आज के ही दिन 1 दिसम्बर 2024 को राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के नगर पंचायत सीमा स्थित बानगंगा रोड किनारे झाड़ी में शव मिला था। जिसे मां शीला देवी और पिता महेश गुप्ता ने अपने पुत्री के रुप में पहचान कर अज्ञात के विरुद्ध बलात्कार उपरान्त हत्या का मुकदमा लिखने के लिए स्थानीय थाना में लिखित शिकायत प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं पुलिस ने लाश का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम भी करवाया था। परन्तु आज तक पीड़ित परिवार का ना तो मुकदमा लिखा गया ना ही पीड़ित को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का प्रतिलिपि दिया गया। उसके बदले पीड़ित का मुंह बन्द करने के लिए पुलिस आदि के द्वारा लगातार दबाव बनाया गया, जिससे भयभीत होकर पीड़ित अपने घर में बैठ गई। आपको बता दें कि घटना के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी का गैर जनपद स्थानान्तरण होने के बाद अब मृतका की मां शीला देवी ने हिम्मत दिखाया और लोकप्रिय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को रजिस्टर्ड शिकायत प्रार्थना पत्र भेजने के साथ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ कसौंधन के साथ मुकदमा लिखने तथा दोषियों को सजा दिलाने के लिए उनके दरबार में गुहार लगाई। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन का कहना हैं कि उक्त घटना एक वर्ष पूर्व निवर्तमान एसपी सुश्री प्राची सिंह के कार्यकाल का हैं, जो बहुत पुराना हैं, परन्तु जांच करवाकर कार्यवाही किया जायेगा। वहीं पीड़िता शीला देवी ने बताया कि मेरी पुत्री रानी कसौधन हत्या काण्ड घटना के बाद से ही मुझे चुप रहने का दबाव बनाया गया और कहा गया कि कही मत जाना नहीं तो अंजाम बुरा होगा। वहीं मुझे नगर के कुछ लोगों द्वारा धन प्रलोभन दिया जा रहा हैं, जो मैने साफ मना कर दिया। परन्तु मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे है, जिससे डर लगता हैं कि मेरे बेटी के हत्यारे मेरी व मेरे बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न कर दें। अब जब उस समय के अब इंस्पेक्टर के स्थानान्तरण हो जाने के बाद मुझमें कुछ हिम्मत आई हैं, जिसके क्रम में आपके दरबार में आयीं हूं।अब वही प्रश्न उठता हैं कि वो हत्यारे कौन हैं, जिसे स्थानीय पुलिस प्रशासन वर्षो से बचाकर अपराध विरोधी व बेटी बचाओं-बेटी पढाओ अभियान चलाने वाली सरकार का छवि धूमिल कर रही है। क्या यही है नारी सशक्त उत्तर प्रदेश जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जीरो टारलेंस अपराध पर कार्य कर रहे हैं। जिनकी प्रशंसा देश व विदेश में हो रहा हैं, परन्तु मुख्यमंत्री  का कर्मभूमि कहा जाने वाला नगर शोहरतगढ़ में एक लाचार मां अपने बेटी की हत्या का मुकदमा लिखवाने के लिए दर-दर भटक रही हैं।