पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के अनुपालन के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात राज कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी अमरेश कुमार मय टीम द्वारा केन्द्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर में पीए सिस्टम एव पम्पलेट के माध्यम से यातायात नियमों एव सड़क सुरक्षा के बारें में जागरूक किया गया एवं यातायात माह के तहत हाईडिल तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, स्वामी विवेकानन्द चौक से सनई चौराहा, साड़ी तिराहा आदि स्थानों पर पीए सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया तथा वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया पर तीन सवारी/बिना हेलमेट वाहन चलाना, चार पहिया वाहनों मे सीट बेल्ट का प्रयोग न करना सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े-खड़े वाहनों जिसे दुर्घटना के प्रबल संभावना/उनका एमवी एक्ट के तहत कुल 125 वाहनों का चालान करते हुए 134500/- रूपये शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी। वहीं प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित भी किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की संख्या मे भारी कमी लायी जा सकें।
सिद्धार्थनगर
यातायात पुलिस प्रभारी मयटीम ने बच्चों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के बारें में किया जागरूक
- by Netra 24 Times
- 19/11/2025
- 110 Views
- 9 months ago
