Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

मरीजों के तीमारदार की सुविधा के लिए आज पावरग्रिड द्वारा सीएसआर मद से बने 50 बेड के विश्राम सदन का उद्घाटन किया है – सांसद जगदम्बिका पाल

माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय/ज़िला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर मे पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा निर्मित 50 बेड के विश्राम सदन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पावर ग्रिड आर0के0 त्यागी, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, स्वतन्त्र निदेशक, पावर ग्रिड युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक पावर ग्रिड शिव तपस्या पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण कर किया गया। इसके पश्चात विश्राम सदन का अवलोकन किया गया तथा पौधरोपण किया गया। इसके पश्चात बीएसए ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, पावर ग्रिड आर0के0 त्यागी, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, स्वतन्त्र निदेशक पावर ग्रिड, युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक पावर ग्रिड शिव तपस्या पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पावर ग्रिड आर0के0 त्यागी, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, स्वतन्त्र निदेशक पावरग्रिड युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक पावर ग्रिड शिव तपस्या पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को अंग वस्त्र, बुके, पौधा तथा मोमेन्टो देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि जनपद के विभिन्न स्थानों से आने वाले मरीजों के तीमारदार की सुविधा के लिए आज पावरग्रिड द्वारा सीएसआर मद से बने 50 बेड के विश्राम सदन का उद्घाटन किया गया। इसके साथ 500 हैण्डपम्प एवं 500 सोलर लाइट भी जिला प्रशासन को हैण्ड ओवर किया गया है। आप लोग सुबह से बैठे है, इसके लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद देता हूं। आज मेरे लिए यह ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री  द्वारा मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया गया था। प्रधानमंत्री द्वारा यही से उ0प्र0 के 09 मेडिकल कालेज का बर्चुअल लोकार्पण किया गया था। सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है। मरीजों के परिजन खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होते थे। यह विश्राम सदन जनपदवासियों के लिए एक वरदान है। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पावर ग्रिड आर0के0 त्यागी से पीजीआई के डाक्टर टेलीमेडिसिन से सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज के मरीजों का इलाज करें, इसके लिए मांग किया गया। जनपद का काला नमक चावल आज पूरे विश्व में बिक रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर यात्रा यात्रा निकाल कर उनके एकता और अखण्डता को याद किया जा रहा है। उन्होने देश के आजाद होने के पश्चात 562 रियासतों का भारत में विलय कराकर भारत को अखण्ड राष्ट्र बनाया। प्रधानमंत्री  ने संकल्प लिया है कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाना है। आप सभी लोग इसमें सहयोग करें। सांसद जी ने सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय राय ने कहा कि पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा जनपद में सीएसआर मद से 50 बेड के विश्राम सदन का उद्घाटन किया गय है। यह सांसद जी के प्रयास से बना है। प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यानाथ जी द्वारा देश और प्रदेश के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इण्डिया द्वारा बिजली के साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी कार्य किया जाता है। अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पावर ग्रिड आर0के0 त्यागी ने सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण एवं उपस्थित जनपदवासियों का स्वागत करते हुए कहा कि पावर ग्रिड द्वारा 50 बेड का विश्राम सदन बनाया गया है, जो पावर ग्रिड के लिए गौरव की बात है। पावर ग्रिड शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। सांस्कृतिक क्षेत्र के रूप में उ0प्र0 की पहचान है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उ0प्र0 बहुत आगे है। पावर ग्रिड के लिए उ0प्र0 बहुत ही महत्वपूर्ण है। नेपाल एवं भूटान से आने वाली बिजली उ0प्र0 से होकर दूसरे राज्यों में जाती है। पावर ग्रिड पूरे उ0प्र0 के लिए बिजली की आपूर्ति करता है। सिद्धार्थनगर का सांस्कृतिक महत्व है। भगवान गौतम बुद्ध ने जीवन के 29 वर्ष यही व्यतीत किये। सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल के सम्बन्धों को मजबूत करता है। विश्राम सदन बनने से मरीजों के परिजनो को परेशान नही होना नही पड़ेगा। पावर ग्रिड लोगो के लिए काम करने वाला संगठन है। पावरग्रिड हमेशा ईमानदारी से कार्य करता है। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाये, जहां हर परिवार स्वस्थ्य और सुरक्षित हो। सभी को पुनः धन्यवाद दिया। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने पावर ग्रिड द्वारा 50 बेड का विश्राम सदन के उद्घाटन के अवसर पर सांसद डुमरियागंज एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कि सांसद जी के प्रयास से ही विश्राम सदन का निर्माण हुआ है। सांसद जी ने सभी विधानसभा में कुछ न कुछ दिया है। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह ने सभी स्वागत किया। उन्होने कहा कि सांसद जी के प्रयास से जनपद में बहुत से काम हो रहे है। विश्राम सदन के बनने से जनपद के लोगो को इसका लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सौभाग्य की बात है कि आज पावर ग्रिड द्वारा जनपद में 50 बेड के विश्राम सदन का लोकार्पण हुआ है। इसके लिए पावर ग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पावर ग्रिड आर0के0 त्यागी को धन्यवाद देता हूं। इससे मरीजों के परिजनो को लाभ मिलेगा। सांसद जी के प्रयास से 1000 सीट का आडिटोरियम बन रहा है। स्वतन्त्र निदेशक पावर ग्रिड युगेश कुमार दीक्षित ने अपने स्वागत भाषण में सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कि सीएसआर योजनान्तर्गत आज 02 योजनाओ का लोकार्पण हो रहा है। जिसमें 50 बेड का विश्राम सदन तथा 500 हैण्ड पम्प तथा 500 सोलर लाइट का भी हैण्डओवर जिला प्रशासन को किया जायेगा। पावर ग्रिड सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहता है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार पावर ग्रिड काम कर रहा है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पावर ग्रिड आर0के0 त्यागी का धन्यवाद देता हूं कि आपने समय दिया। आपके द्वारा 50 बेड का विश्राम सदन एवं 500 हैण्ड पम्प तथा 500 सोलर लाइट दिया गया है। सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है, विश्राम सदन के बन जाने से मरीजों के परिजनो को इसका लाभ मिलेगा। नीति के इंडीकेटर्स में सुधार हेतु सहयोग करें। जनपद सिद्धार्थनगर को काम करने के लिए पावर ग्रिड ने चुना है इसके लिए धन्यवाद देता हूं। आज 12 से अधिक देशो में पावर ग्रिड काम कर रहा है। सभी को पुनः धन्यवाद देता हूं। पावर ग्रिड उत्तरी क्षेत्र तृतीय द्वारा जिला प्रशासन को 50 बेड विश्राम सदन एवं 500 हैण्ड पम्प तथा 500 सोलर लाइट हैण्डओवर किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती संजय चौधरी, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविन्द माधव, पूर्व सांसद नेपाल अभिषेक शाह, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 राजेश मोहन व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, जनपदवासी आदि उपस्थित थे।