Breking News
जोगिया ब्लॉक के ग्राम सेमरा खुर्द में टॉस उछाल कर मनोज कुमार संपादक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ संपन्न हरीश भट्ट सिद्धार्थनगर संवाददाताटडिया बाजार के ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ककरही के पास गाय बचाने में हुए चोटिल मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी सिद्धार्थनगर संवाददातामंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागराबकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्टथाना खेसरहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम परती बाजार की महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्नशोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने किसानों को डीजल , पेट्रोल व डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांगजनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) की नमाज़ व बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द रावजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेशक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जाना गया तथा प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का भी मूल्यांकन अवलोकन किया गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीह की महिलाओं/बालिकाओ को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना मोहाना पुलिस द्वारा 01नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध आवागमन व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रात्रि चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया 
सिद्धार्थनगर

बढ़नी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार, मंहगी जांच और दवा के नाम लुट रहे मरीज

नूर हेल्थ सेन्टर पर इलाज और जांच के नाम पर हजारों खर्च, फिर भी नहीं मिला आराम, मरीज पहुंची पीएचसी।

बढ़नी क्षेत्र में कहीं लैब में पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर नहीं, तो कहीं दवा दुकान में अवैध रूप से संचालित हो रही है लैब।

क्षेत्र में इन दिनों सेटिंग-गेटिंग के जरिए पैथोलॉजी जांच और दवा के नाम पर मरीजों से खुलेआम लूट हो रही है। सूत्रों की मानें तो पैथोलॉजी सेंटर में जहां मनमाना फीस वसूला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इनके लैब में रेट लिस्ट भी गायब हैं। इतना ही नहीं अधिकांश ऐसे सेन्टर हैं, जहां पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर भी नहीं हैं। इन जगहों पर बिना डॉक्टर के ही अनट्रेंड कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा है। इसके चलते अक्सर जांच रिपोर्ट गलत निकल रही है। इन सबका सबसे बड़ा कारण स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। अवैध रूप से चल रहे इन अस्पतालों पर रोक नहीं लग पा रही है। यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, फोलिक एसिड, विटामिन डी, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड प्रोफाइल, लिवर प्रोफाइल, खून, पेशाब आदि की जांच बढ़नी क्षेत्र मे संचालित हो रहे करीब दर्जन भर से अधिक प्राइवेट अस्पतालों के अन्दर पैथोलॉजी लैब भी संचालित हो रहे हैं। जिसमें कई ऐसे पैथोलॉजी लैब हैं, जिनके पास न तो कोई रजिस्ट्रेशन हैं और नहीं यहां पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं। नतीजन यहां मरीजों से एक जांच दो से तीन बार करायी जाती है और मरीजों से मोटी रकम वसूलने का काम चल रहा है। यहां पैथोलॉजी जांच कर रहे कर्मचारियों के पास कोई डिग्री तक नहीं हैं। ऐसे में जांच पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि अभी एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है, जहां पर विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम सभा धनौरी निवासी राम रुप ने बताया कि बीते इसी 14 नवम्बर को उन्होंने अपनी 19 वर्षीय पुत्री नेहा का इलाज कराने नगर पंचायत बढ़नी पचपेड़वा मार्ग पर स्थित नूर हेल्थ सेन्टर पर गये थे। जहां पर आमिर नाम के एक डॉक्टर ने दवा खून, पेशाब जांच के नाम पर हजारों रुपए खर्च करवा दिया। वहीं कुछ दूरी पर स्थित सीटी स्कैन के लिए न्यू बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेन्टर पर भेज दिया गया, जहां पर जांच के लिए कई हजार रुपये खर्च हो गया। फिर भी कुछ दिनों तक दवा खाने के बाद आराम नहीं मिलने पर वह शनिवार को इमरजेंसी में शाम के समय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढ़नी सरकारी अस्पताल पर पहुंचकर डा0 प्रदीप कुमार को दिखाया तो उन्होंने रिपोर्ट को देखते हुए कहा कि जब उल्टी दस्त और पेट दर्द की समस्या थी तो अल्ट्रासाउण्ड कराना चाहिए था, सीटी स्कैन कराने की क्या जरूरत थी। अब अल्ट्रासाउण्ड कराने पर ही पेट से सम्बन्धित बीमारी का पता चल पायेगा। वहीं मरीज नेहा व उसके पिता ने कहा कि हम लोगों को इलाज के बारें में इस तरह की कोई जानकारी नही थी, इसलिए डाक्टर के कथनानुसार जांच, दवा करवाने से हम लोगों का पैसा बर्बाद हो गया है और कोई फायदा भी नही हुआ। ऐसे डाक्टर से लोगों को बचकर रहना चाहिए। अब आगे का इलाज कैसे होगा, इस चीज की चिन्ता गरीब परिवार को सता रही है। वहीं कुछ लोगों ने दबी जुबान से कहा कि ऐसे डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।