Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

बजहां बंधे पर रोड निर्माण में ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाया सवाल

 बजहां नारखोरिया मार्ग पर चल रहा गड्ढा मुक्त कार्य।

विकास खण्ड बर्डपुर अन्तर्गत भारत-नेपाल बॉर्डर डेवलपमेन्ट रोड से जुड़े बजहां से नारखोरिया, गौरा मार्ग जो इण्डो नेपाल सीमा को जोड़ती है, 2016 में आरईएस (RES) विभाग से बना था, जो अब टूट चुकी है। ग्राम पंचायत बजहां निवासी मजहर अली व ग्रामीणों ने विधायक विनय वर्मा सहित डीएम को कई बार पत्राचार किया गया था। कई वर्षों के प्रयास से अब सिंचाई विभाग द्वारा सड़क गड्ढा मुक्त का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय ठेकेदार पर घटिया निर्माण कार्य, गुणवत्ता में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड में हुए गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है, रोड पर बिना रोड रोलर चलाये गिट्टी पर डामर डालकर कोरम पूरा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसमें बिना रोड रोलर पर्याप्त तारकोल नहीं डाला जा रहा है, जिससे रोड के उखड़ने की प्रबल संभावना है। हल्की गिट्टी डालकर पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। ऐसी सड़कें चन्द दिनों में ही उखड़ जाती है और सरकारी धन की बर्बादी है। ग्रामीणों ने विधायक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सम्बन्धित विभाग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय अहमद अली ने कहा कि मोड पर 1 इंच भी पटरी नहीं है। उन्होंने पटरी निर्माण की मांग की है, जिससे दुर्घटना पर लगाम लगे और सड़क टूटने से बचें। वहीं सबरे आलम ने कहा कि समाजसेवी मजहर के प्रयास से काम शुरू हुआ है। सिंचाई विभाग की लापरवाही से बारीक गिट्टी नहीं डाली जा रही है। मोटी गिट्टी पर डामर बिना रोलर के निर्माण हो रहा है। जबकि अखुरुज्जमा ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत पर केवल आश्वासन मिल रहा है, गुणवत्तापूर्ण नहीं है। वहीं ग्रामीणों के इस विरोध पर ठेकेदार अजीत सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बड़े ही शालीनता से बात करते हुए रोड रोलर चलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग आधे कार्य बिना रोड रोलर चलायें ही कर दिये गये। इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग की एसडीओ अधिकारी मालविका जैसल का कहना है कि कई बार लोगों से शिकायत भी मिली है। कार्य को गुणवत्तापूर्ण होगा और कमियां मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। फोटो – सड़क निर्माण का विरोध करते ग्रामीण व कमियों को दिखाते ग्रामीण, ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण कार्य का आश्वासन देता ठेकेदार।