Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर की बैठक चुनाव को लेकर हुआ संपन्न

18 जनवरी 2026 को होगी दूसरी बैठक-राहुल सिंह

 प्रेस क्लब जनपद सिद्धार्थनगर के चुनाव/सदस्यता अभियान–2026 को लेकर बुधवार 07 जनवरी 2026 को विकास भवन सभागार, सिद्धार्थनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष आदिशक्ति देव मिश्रा ने किया। बैठक में प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला, प्रेस क्लब, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राहुल सिंह, प्रेस क्लब राष्ट्रीय मंत्री संतोष कुमार गोंड, प्रेस क्लब राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्रा, प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र कुमार कश्यप, शैलेश कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि के अलावा जनपद सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कनिष्ठ पत्रकारों ने बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही का प्रस्ताव मनोज पासवान ने रखा जिसको सर्वसम्मति से प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए अभिवादन किया। बैठक की चर्चा में अमित कुमार गुप्ता, कन्हैया लाल लोधी, दीपू पासवान, संतोष कुमार, सरिता पाण्डेय, शैलेश कुमार ने चुनाव व सदस्यता कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने का विचार विमर्श किया गया। ततक्रम में जानकारी के अनुसार 07 जनवरी 2026 से सदस्यता अभियान प्रारंभ कर किये जाने का बिगुल राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला ने बजा दिया है। श्री शुक्ला ने कहा कि सदस्यता अभियान का कार्यक्रम दिनांक 07 जनवरी 2026 से दिनांक 02 फरवरी 2026 तक चलेगा। जबकि प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर, मतदाता सूची का प्रकाशन 12 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेस आईडी/पीआरओ लेटर/आधार कार्ड की छाया प्रति/ फोटो/सदस्यता शुल्क रू.250/ जमा करके सदस्य बन सकते हैं। बता दें कि सदस्यता अभियान आज 07 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। प्रेस क्लब चुनाव की तिथियों की औपचारिक घोषणा को लेकर प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा दिनांक 18 जनवरी 2026 को पुनः एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव कार्यक्रम के तिथियों की अधिकारिक घोषणा किया जाएगा। अब प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने बैठक में कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर का चुनाव कराए जाएंगे। बैठक के दौरान प्रेस क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला ने सभी उपस्थित पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं तथा वरिष्ठ पत्रकारों को अंग बस्त्र से सम्मानित किया गया। इस बैठक में आये हुए सभी प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर के पत्रकार साथियों को गुलाब का गुच्छा देकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत सदस्यता अभियान का मुख्य दायित्व रविंद्र कुमार कश्यप को सौंपा, जबकि प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष आदिशक्ति देव मिश्रा को अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का दायित्व सौंपा गया। उपरोक्त सभी निर्णय सभी के सर्वसम्मति के मतो के आधार पर लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष आदि शक्ति देव मिश्रा ने सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए सभी से प्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रेस में अपने जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए पत्रकारों के हक अधिकार की लड़ाई हमेशा लड़ा गया। प्रेस क्लब हमेशा पत्रकार साथियों के हित की लड़ाई लड़कर पत्रकार साथियों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। बैठक में प्रतिभाग करने वाले पत्रकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक के समापन की घोषणा किया। इस बैठक में जितेन्द्र कुमार, डी.एन. शुक्ला, गुंजन पाण्डेय, विनोद कुमार, राम विलास वरुण, भारत कन्नौजिया, दीपू पासवान, गुलज़ार मलिक, डॉ. अब्दुर्रहमान, कन्हैया लाल लोधी, संतोष कुमार, डॉ. तौफीकुर्रहमान, आर्यन पाण्डेय विजय कुमार मिश्रा, अमित गुप्ता, राशिद हाशमी, अदान अब्दुल, संतोष कुमार गोड़, संदीप श्रीवास्तव, नरेन्द्र रावत, विजय बहादुर, जय प्रकाश, जीतेन्द्र कुमार, राम नरेश लोधी के अलावा तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे।