Breking News
जोगिया ब्लॉक के ग्राम सेमरा खुर्द में टॉस उछाल कर मनोज कुमार संपादक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ संपन्न हरीश भट्ट सिद्धार्थनगर संवाददाताटडिया बाजार के ग्राम प्रधान अनिल जायसवाल ककरही के पास गाय बचाने में हुए चोटिल मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी सिद्धार्थनगर संवाददातामंडी जिला का रुंझ पोलिंग बूथ बनेगा प्रदेश का अपना ग्रीन बूथ : डॉ आनंद कागराबकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन रहा अलर्टथाना खेसरहा पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना उसका बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम परती बाजार की महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया संस्कार भारती का सिद्धार्थनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्नशोहरतगढ़ क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने किसानों को डीजल , पेट्रोल व डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांगजनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर ईद-उल-जुहा (बकरीद पर्व) की नमाज़ व बकरीद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है पत्रकारों एवं पत्रकारिता के मसीहा थे स्वर्गीय बालेश्वर लाल :जयप्रकाश गोविन्द रावजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील, एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार का संदेशक्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनके चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में जाना गया तथा प्रशिक्षण संबंधी अभिलेखों का भी मूल्यांकन अवलोकन किया गया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना इटवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना भवानीगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीह की महिलाओं/बालिकाओ को नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जागरूक किया गया थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया थाना मोहाना पुलिस द्वारा 01नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर अवैध तस्करी, संदिग्ध आवागमन व अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत रात्रि चेकिंग किया गया क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना बांसी के कस्बा बांसी में बांसी पुलिस के साथ फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया 
सिद्धार्थनगर

पूर्व विधायक की गाड़ी पर अज्ञात फॉर्च्यूनर से जानलेवा हमला, चार संदिग्धों व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 डुमरियागंज में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की गाड़ी पर एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार की रात करीब 8:20 बजे पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ से डुमरियागंज लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सोनहटी चौराहा पार कर आगे बढ़ी, तभी पीछे से एक फॉर्च्यूनर वाहन पंजीकरण संख्या एमएच 02 एफ के 1100 ने बेहद खतरनाक तरीके से उनकी गाड़ी पंजीकरण संख्या यूपी 53 डी एन 5666 का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोनहटी और बंजरहा के बीच फॉर्च्यूनर ने दो बार तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी को जानबूझकर सड़क से नीचे खाई में गिराने का प्रयास किया। चालक हनुमंत जायसवाल के अनुसार, यह कोई सामान्य लापरवाही नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश और जानलेवा हमला था। लगातार दबाव बनाए जाने के कारण पूर्व विधायक की गाड़ी खाई में गिरते-गिरते बाल-बाल बची। घटना के बाद जब वाहन रोका गया और सुरक्षाकर्मी नीचे उतरे, तो संदिग्ध फॉर्च्यूनर बैदौला की दिशा में फरार हो गई। पीछा किए जाने के बावजूद अंधेरे का फायदा उठाकर वह वाहन भागने में सफल रहा। बताया गया कि फॉर्च्यूनर में करीब चार संदिग्ध व्यक्ति सवार थे। इस घटना में पूर्व विधायक, उनके चालक और सुरक्षाकर्मियों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। इसके बाद चालक हनुमंत जायसवाल ने थाना डुमरियागंज में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
तहरीर के आधार पर डुमरियागंज पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 61(2), 281, 324(4), 351(3) एवं 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और संदिग्ध वाहन के रूट के आधार पर जांच में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।