दिनांक 08 नवम्बर 2025 को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में स्कूली छात्राओं हेतु HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन (IPS) एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सदर) विश्वजीत सौरयान (IPS), DIO डॉ. बी. एन. चतुर्वेदी अन्य अधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा ANM उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु HPV टीका लगाया गया और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीकाकरण के महत्व एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई।
सिद्धार्थनगर
पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में स्कूली छात्राओं के लिए HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
- by Netra 24 Times
- 08/11/2025
- 160 Views
- 10 months ago
