जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड डुमरियागंज एवं विकास खण्ड लोटन के क्षेत्र में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने जरुरतमन्दों में कम्बल वितरण किया। आपको बता दें कि जहां कड़ाके की ठण्ड पड़ने से लोग घरों में छुपके पड़े है तो वहीं सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा अनवरत कम्बल वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 दिसम्बर को ग्राम कर्महा, बरवा, सेमरहवा, सीर मजहरी, नेबुअहवा, बरगदी में लगभग 480 कम्बल जरुरतमन्दों में वितरण किया गया।
सिद्धार्थनगर
देवेश मणि त्रिपाठी ने डुमरियागंज व लोटन ब्लाक में जरूरतमन्दों में बांटा कम्बल
- by Netra 24 Times
- 25/12/2025
- 382 Views
- 7 months ago
