Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित बुद्धा राइस क्रेता विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम के दूसरे दिन विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह अभिषेक पाल आदि की उपस्थिति में सम्पन्न

जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित बुद्धा राइस क्रेता विक्रेता सम्मेलन कार्यक्रम के दूसरे दिन विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह अभिषेक पाल आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के कालानमक चावल को ओडीओपी योजना में चयनित किया गया। यह भगवान बुद्व का महा प्रसाद है जिसकी खुशबू देश विदेश में फैल रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को किसानों की चिन्ता रहती है उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है। किसान सम्मान निधि देकर किसानों को अच्छी खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया उनके मनोबल को बढ़ाया। वैज्ञानिको द्वारा किसानों को कालानमक की खेती के बारे में जानकारी दिया जाये। उ0प्र0 सरकार द्वारा किसानों को डीबीटी के माध्यम से कृषि एवं पर अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद को मेडिकल कालेज दिया गया। जिससे गरीबो को इलाज की सुविधा मिल रही है। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ व कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में अधिक मात्रा में काला नमक चावल का उत्पादन किया जाता है। कालानमक चावल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा इसके निर्यात के लिए अच्छा प्रयास किया जा रहा है जिससे किसानों को उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके और महात्मा बुद्ध का प्रसाद कालानमक की खुशबू देश-विदेश तक पहुंच सके। ज्यादा से ज्यादा लोग सिद्धार्थनगर का ही काला नमक चावल खाये। किसानो की सहायता के लिए हमारे जनप्रतिनिधिगण हमेशा किसानो के साथ खड़े है। अधिक से अधिक काला नमक चावल की पैदावार करे। पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि काला नमक चावल के द्वारा जनपद की पहचान है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में 75 जनपदो में जो प्रसिद्ध है उसे एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत शामिल किया गया है। काला नमक चावल विलुप्त होने के कगार पर था। ओडीओपी में शामिल कर उसे आगे बढ़ाने का काम किया गया है। सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल ने कहा कि काला नमक चावल को जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनियों के सहयोग से नई ऊॅचाईयों पर ले जाने का काम किया जायेगा। इस दौरान डा0 मंजुल प्रताप सिंह निदेशक ओराइजो राइस घर एग्रो वर्ल्ड प्रा0लि0 वाराणसी, दिनेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती देवरिया,जे0पी0 जायसवाल, इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, दिलीप चौहान, निदेशक दिव्यम आहार प्रा0लि0, डॉ0 मार्कण्डेय सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना, डा0 एस0के0सिंह पूर्व निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली, द्वारा कालानमक चावल के प्रसंस्करण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा क्रेता विक्रेता सम्मेलन में लगाये गये विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा एफ.पी.ओ. एवं प्रगतिशील किसानों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त निदेशक कृषि डा0 पंकज त्रिपाठी, सयुंक्त निदेशक व्यूरो अखिलेश कुमार सिंह, सयुंक्त निदेशक बस्ती आर.वी.राम, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि रवि शंकर पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।