Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

जिम्मेदारों की मिलीभगत से बढ़नी ब्लाक में रोजगार सेवकों की मनमानी, भरा जा रहा फर्जी मास्टर रोल

 कुछ जगहों के कार्य स्थल पर बिना साइनबोर्ड लगाये ही मनमानी ढंग से किया जा रहा कार्य, नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा फर्जीवाड़ा।

विकास खण्ड बढ़नी के मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी अधिनियम) में रोजगार सेवकों द्वारा फर्जी मास्टर रोल भरे जाने की मनमानी भरी शिकायतें अक्सर सामने आती रही हैं। इन मामलों में अक्सर प्रधान, सचिव और सम्बन्धित अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वास्तविक श्रमिकों के मौके पर मौजूद न होने के बावजूद मास्टर रोल में उनकी हाजिरी भरी जाती है और उनके नाम पर भी फर्जी मास्टर रोल भरकर भुगतान निकाला जाता है। कुछ मामलों में मजदूरों के खाते में पैसे भेजकर, बाद में उनसे जबरन वसूली की जाती है। काम शुरू होने से पहले ही मास्टर रोल तैयार कर दिये जाते हैं और उनमें अग्रिम हाजिरी भर दी जाती है। मास्टर रोल में किसी और की फोटो अपलोड की जाती है और नाम किसी और व्यक्ति का दर्ज होता है। बता दें कि कुछ जगहों के कार्य स्थल पर बिना साइन बोर्ड लगाये ही नियमों को दरकिनार कर मनमानी ढंग से कार्य किया जाता है। इस समय ग्राम पंचायत मड़नी, खजुरिया शर्की, गनेशपुर, खैरी शीतल प्रसाद, हसुड़ी उर्फ गजेहड़ी, रेड़वरिया, गडरखा , सिहोरवा, तौलिहवा, पिपरा, पैकी, मानपुर, सिसवा, हलौरा, चंदई, ढेकहरी खुर्द, चरिगवा, आदि जगहों पर कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायत मड़नी की बात करें तो 19 नवम्बर को असगर के खेत से राजेन्द्र के खेत तक चल रहे मिट्टी पटान कार्य में सुबह 6 पुरुष 4 महिला का फोटो अपलोड किया गया था, वहीं रात नौ बजे तक 10 महिलाओं का फोटो अपलोड कर दिया गया था। उक्त सम्बन्ध में बीडीओ बढ़नी के सीयूजी नवम्बर को 9454464746 पर काल रिसीव नहीं होने के कारण बात नही हो पाई थी। वहीं एपीओ शाहिद सिराज ने कहा कि मामले की जांच कराई जायेगी। डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने कहा कि मनमानी करने वाले ग्राम पंचायत से सम्बन्धित जिम्मेदारों व रोजगार सेवकों के खिलाफ कमियां मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।