Breking News
सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत जनपद के भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयीमिशन शक्ति फेज 6 कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महिला थाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा ग्राम इंद्रानगर तेतरी बाजार में दुर्गा पंडाल मे उपस्थित महिलाओं/पुरुषों को जागरूकता मिशन शक्ति व साइबर अपराध सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 6.0, महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो व शक्ति दीदी अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर की महिलाओं/बच्चियों को सरकारी यौजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गयाथाना उसका बाजार पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गयामिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का थाना बांसी मिशन शक्ति टीम द्वारा सफल निस्तारण किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (II) अभियान के तहत थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम मल्हवार की महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गयासिद्धार्थनगर 17 अक्टूबर 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष बूथ दिवस दिनांक 17 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित किये जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन के साथ कम्पोजिट विद्यालय, सोनखर के बूथ संख्या-112, 113, एवं 114 का निरीक्षण किया गयाथाना मोहाना मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत पति-पत्नि के बीच हुए परिवारिक विवाद को समझाबुझा कर समाप्त किया गया तथा एक साथ रहने हेतु राजी किया गयाउपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा पिंक समाधान दिवस/ मिशन शक्ति तहसील दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ पर जनसुनवाई किया गयाकार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/की मेधावी बेटी श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 600 में 581 अंक (96.83%) हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रद्धा पांडेय सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनींसिद्धार्थनगर 16 अक्टूबर 2026/जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में विकास खण्ड बढ़नी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत औदही कला में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआसिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयासिद्धार्थ नगर 16 अक्टूबर 2026/शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ क्षेत्र में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गयाथाना लोटन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण, पुलिस की काउंसलिंग से पति-पत्नी के बीच सुलह थाना लोटन पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटीगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2026/आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन कार्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों(EVM), प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गयासिद्धार्थनगर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दी गई जानकारी, दिव्या मिश्रा बनीं एक दिन की प्रभारी चिकित्सा अधिकारीडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना लोटन पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया
सिद्धार्थनगर

जनसहभागिता से रचा गया इतिहास: सिद्धार्थनगर में गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र एवं पंचगव्य चिकित्सालय का भव्य उदघाटन

जनपद सिद्धार्थनगर में शनिवार को गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र एवं पंचगव्य चिकित्सालय का भव्य उदघाटन समारोह जनसहभागिता और सामाजिक चेतना के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। उदघाटन अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी एवं उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राज्य मंत्री श्याम बिहारी गुप्ता  के प्रतिनिधि, गव्यसिद्ध डॉक्टर गौरव गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 1000 से अधिक किसान, गौ पालक, कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, महिलाएं, युवा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को राष्ट्र हित, समाज हित एवं विश्व कल्याण को समर्पित किया गया।

सिद्धार्थनगर में पहली बार, जन आंदोलन जैसा आयोजन

सिद्धार्थनगर में पहली बार गौ आधारित अनुसंधान, पंचगव्य चिकित्सा, प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण और गौ-उत्पाद व्यवसाय को एक मंच पर इतने व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया गया। बड़ी जन उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि गौ-सेवा और प्राकृतिक खेती किसी दल विशेष का नहीं, बल्कि जनहित का विषय है। इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजक की ओर से यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया कि “गौ सेवा और प्राकृतिक खेती जैसे विषय राजनीति से ऊपर होते हैं। जो साथी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके, उनसे कोई शिकवा नहीं। जब किसान, महिलाएं, युवा, वैज्ञानिक और समाज के हर वर्ग के लोग एक मंच पर खड़े दिखे, तब यह स्पष्ट हो गया कि असली राजनीति सेवा से होती है, उपस्थिति से नहीं। जनसहभागिता और किसानों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।”

विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों के विचार

झांसी से आए लल्ला अवधेश ने पंचगव्य चिकित्सा को लेकर विस्तृत संवाद किया और इसके वैज्ञानिक व आयुर्वेदिक लाभों की जानकारी दी। लखीमपुर खीरी से आए गव्यसिद्ध डॉक्टर गौरव गुप्ता ने गौशाला प्रबंधन, गौ-उत्पाद निर्माण एवं व्यवसायिक संभावनाओं पर किसानों को जागरूक किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा (गोरखपुर) के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने गौ आधारित कृषि को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया।
अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ने गाय पालन को विश्व कल्याण से जोड़ते हुए अपने विचार रखे। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

विज्ञान, प्रशासन और नीति का समन्वय

सोहना विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार ने गौ एवं कृषि से जुड़े वैज्ञानिक शोधों और प्रमाणिक तथ्यों को प्रस्तुत किया। कृषि विभाग के राम सेवक ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश कुमार ने पशु स्वास्थ्य एवं संरक्षण विषय पर चर्चा की। ग्रामोद्योग अधिकारी तुशेंद्र मिश्रा ने गौ उत्पाद आधारित व्यवसाय और सरकारी सहायता योजनाओं से अवगत कराया।सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने गौ माता से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की भागीदारी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने प्राकृतिक खेती और जैविक खाद निर्माण का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में 350 छात्र-छात्राएं, 50 से अधिक गौ पालक, सैकड़ों वरिष्ठ किसान, महिला स्वयं सहायता समूह और युवा पत्रकार उपस्थित रहे, जिससे आयोजन सामाजिक चेतना का प्रतीक बन गया। गायत्री परिवार एवं जय गुरुदेव परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम में भाजपा पकड़ी मंडल, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निलेश चौधरी, अरविंद चौधरी, शाहरतगढ़ मंडल जिला प्रतिनिधि, अध्यक्ष अरविंद चौधरी, हरीश पटेल (प्रबंधक, न्यूज आर्यन पब्लिक), टी.डी., विश्वनाथ चौधरी (पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ, भाजपा), अरविंद चौधरी (जिला प्रतिनिधि, भाजपा), कृष्णपाल चौधरी (पूर्व जिला मंत्री, भाजपा), अविनाश कुमार शुक्ला संपादक , मनोज कुमार संपादक/प्रबंधक, कौशल चौधरी (सेवानिवृत्त शिक्षक), नन्द किशोर चौधरी (पूर्व प्रधानाचार्य), राजाराम चौधरी (पूर्व बीडीओ), राम कुमार चौधरी (विधानसभा अध्यक्ष), राम बरन चौधरी, नरेंद्र कुमार पटेल (शिक्षक), प्रेमचंद गौड़, विक्रम यादव, जय प्रकाश त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, डॉ. दशरथ चौधरी (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, मिठवल), जिला पंचायत सदस्य राम कृपाल चौधरी, रामअदीन मौर्या, अनंत कुमार पाठक, दिलीप पांडेय, महेंद्र शर्मा सहित हजारों की संख्या में किसान, गौ पालक, सोहना वैज्ञानिक डॉ सर्वजीत, जगदात्मा प्रसाद उपाध्याय, होली प्रसाद गौतम, विजय कुमार यादव, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका

सबल संस्थान के सचिव दीनानाथ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए आयोजकों द्वारा उनका विशेष आभार व्यक्त किया गया।

आभार और भविष्य की योजना

गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र एवं पंचगव्य चिकित्सालय के संस्थापक एवं कार्यक्रम आयोजक, संपादक/प्रधानाचार्य/गव्यसिद्ध डॉक्टर सुनील के.सी. ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, किसानों, वैज्ञानिकों, विभागीय अधिकारियों, ट्रस्ट व संस्था प्रमुखों, मीडिया एवं युवा साथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ग्राम स्तर पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि गौ आधारित प्राकृतिक खेती, पंचगव्य चिकित्सा एवं स्वदेशी विज्ञान का लाभ अंतिम किसान व गोपाल तक पहुंच सके। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

PNFPB Install PWA using share icon

To install app on your device, tap the Share button in Safari. Scroll down and select 'Add to Home Screen'. Then tap 'Add' to place the app icon on your Home Screen.