Breking News
थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के ग्राम-केनवनिया की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना उसका बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम उसका राजा की महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से छिनैती का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो पहिया बाइक बरामद थाना सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बच्ची वैभवी को उनके परिजनो को बुलाकर सुपुर्द किया गया थाना कपिलवस्तु मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0(द्वितीय चरण) के तहत बहु बेटी सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण के क्रम में थानाक्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा की महिलाओं व बालिकाओ को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के संबंध मे पम्पलेट वितरीत कर जागरुक किया गया नारी शक्ति को सलाम उत्कृष्ट योगदान पर 51 महिलाओं का हुआ सम्मानसिद्धार्थनगर 27 अगस्त 2026/जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईविश्व कल्याण के लिए गोरखपुर में भव्य रुद्राभिषेकमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम महादेव घुरहू में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के एस एन टी पब्लिक स्कूल मऊ की छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगरमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना ढ़ेबरुआ की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरौली की बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना संजय सेठ के जन्मदिन पर शुभ चिंतको का शुभकामनाओ का लगा रहा ताता विनय वर्माकम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मोहाना कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कस्बा बर्डपुर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम धनगढवा एवं पटियापार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना उसका बाजार कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कबरा में बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया त्यौहार बारावफात /जुलूस को जनपदीय पुलिस द्वारा शांति एवं सौहार्दपूर्वक सम्पन्न कराया जा रहा हैमिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत थाना लोटन मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम-कस्बा लोटन में मिशन शक्ति व साइबर जागरूकता अभियान के तहत चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया 
सिद्धार्थनगर

छंद (कालेबाबू) नारायणी आंख अस्पताल कृष्णानगर का नया विस्तार

कृष्णनगर नेपाल में आंख उपचार एवं सर्जिकल सेन्टर का हुआ भव्य उद्घाटन, अब यहीं होंगी आधुनिक नेत्र सर्जरी

भारत-नेपाल सीमा से लगे कृष्णनगर कस्बे में छंद (कालेबाबू) नारायणी आंख अस्पताल द्वारा स्थापित आंख उपचार एवं सर्जिकल सेन्टर का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। यह केन्द्र पूर्व में रेफरल सेन्टर के रूप में संचालित था, अब इसे अत्याधुनिक सर्जिकल सुविधा से सुसज्जित कर पूर्ण अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। उद्घाटन संविधान सभा सदस्य अभिषेक प्रताप शाह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि अभिषेक शाह ने कहा कि इस सेन्टर में अब आंखों की सभी जांचें और ऑपरेशन की सुविधा सहज रूप से उपलब्ध हो जायेगी। सीमाई क्षेत्र के रोगियों को अब बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की मित्रता भरोसे की मिसाल है और सीमा से आने वाले भारतीय नागरिकों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार हमारी परम्परा है। अस्पताल प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी और प्रमुख प्रशासक डॉ0 शमशेर थापा ने बताया कि मोतियाबिन्द सहित गम्भीर नेत्र रोगों की सर्जरी अब इसी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जायेगी। उन्होंने अस्पताल में लगाई गई नवीन तकनीकी मशीनों और टीचिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी।
उद्घाटन अवसर पर आयोजित कैम्प में 329 मरीजों की जांच हुई, जिनमें से 76 मोतियाबिन्द मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित कर भर्ती किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जसराज विश्वकर्मा ने किया, जबकि संचालन सूचना अधिकारी बलराम खड़का ने किया। इस अवसर पर उप मेयर शारदा चौधरी, डीएसपी तुला बहादुर चौधरी, इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी, डॉ0 सुलक्ष्मी कटुवाल, संजय गुप्ता, राहुल मोदनवाल, पंकज गुप्ता, मो0 इब्राहिम, किफायतुल्लाह खान समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।