विधानसभा शोहरतगढ़ के विकास खण्ड नौगढ़ अन्तर्गत थाना क्षेत्र चिल्हियां के शाहा करौंदा चौराहे पर रविवार को गरीब कल्याण संस्था के तत्वावधान में संस्था द्वारा गरीब, लाचार, जरूरतमन्द, असहाय, विकलांगों तथा माता-पिता तुल्य बुजुर्ग पुरुषों व महिलाओं में रमेश चौहान के अध्यक्षता में सैकड़ों गरीबों में निःशुल्क कम्बल वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल यादव रहें। मंच संचालाक विधानसभा अध्यक्ष गौरव कुमार राजन विशिष्ट अतिथि के रुप उपस्थित रहें । कम्बल वितरण कार्यक्रम में सन्तोष चौधरी, सर्वजीत यादव, लक्ष्मण गुप्ता, फूलचन्द प्रजापति, बजरंगी प्रजापति, रामू कसौधन, अभिनव उपाध्याय, शिवपूजन विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता, गिरीश रावत, दुर्गेश मौर्य, राहुल, विकास, दीपक मिश्रा सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
सिद्धार्थनगर
गरीब, लाचार, जरूरतमन्द, असहाय, विकलांगों में निःशुल्क वितरण किया कम्बल
- by Netra 24 Times
- 22/12/2025
- 342 Views
- 5 months ago
