Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभाग ने किया सम्मानित

बाल दिवस के अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, खुनियांव परियोजना द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम नीति आयोग के सहयोग से संचालित रॉकेट लर्निंग संस्था के ईसीसीई एण्ड एजुकेशन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास खण्ड अधिकारी विजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कार्यकत्रियों द्वारा केन्द्रों पर बच्चों के लिए बनाये जा रहे सीखने के अनुकूल वातावरण, खेल आधारित शिक्षण और रचनात्मक गतिविधियों की खुलकर सराहना की। रॉकेट लर्निंग संस्था और आईसीडीएस विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस समारोह में उन कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्मानित कार्यकत्रियों में शेषमति, सुधरा देवी, सुमन विश्वकर्मा, रुबिया खातून, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, रिशु त्रिपाठी, मानी प्रभा और राजेश्वरी देवी कुल 09 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शामिल रहीं। ये सभी अपने-अपने केन्द्रों पर दैनिक शिक्षण गतिविधियों, गीत, कहानी, खेल एवं सहभागितापूर्ण तरीकों से बच्चों के सामाजिक, संज्ञानात्मक और भाषा कौशल के विकास में निरन्तर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम मे बाल विकास परियोजना अधिकारी खुनियांव अरशद खान, मुख्य सेविकाएं सुनीता और सुमन तथा रॉकेट लर्निंग के जिला समन्वयक राहुल चौरसिया उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने चयनित कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल इनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि अन्य कार्यकत्रियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। रॉकेट लर्निंग संस्था का उद्देश्य नीति आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आंगनबाड़ी केन्द्रों को डिजिटल व खेल आधारित शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाना है। संस्था द्वारा नियमित प्रशिक्षण, डेटा मॉनिटरिंग और समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से जिले में ईसीसीई की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। संस्था ने बताया कि भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।