Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

आकार परियोजना के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठवल में 18 महिलाओं की हुई नसबंदी

मोबियस फाउण्डेशन की आकार परियोजना के अन्तर्गत मंगलवार को जननी संस्था द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिठवल में नसबंदी शिविर लगाकर 18 महिलाओं को नसबंदी की सुविधा दी गयी। अधीक्षक डॉ0 राजीव कुमार रंजन ने बताया कि टीम द्वारा ब्लॉक स्तर पर यह सुविधा देकर प्रशंसनीय और महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा हैं और हमारा प्रयास रहेगा कि हम अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सहयोग से नसबंदी के सुविधा इच्छित महिलाओं और पुरुषों में ज्यादा से ज्यादा दे सकें। मोबियस फाउण्डेशन के राज्य प्रतिनिधि एवं परियोजना संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि परियोजना वर्तमान में उत्तर प्रदेश की 08 जिलों, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा और सीतापुर चलायी जा रही हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन की जागरूकता और स्वीकार्यता को समुदाय में बढ़ाने पर हैं। टीम द्वारा सारे ब्लॉकों में ज्यादा से ज्यादा कैम्प लगाकर जन समुदाय को परिवार नियोजन की पूरी सुविधा दी जा रहीं हैं। प्रत्येक दिन आपके जननी काट टीम गांव स्तर पे लोगों को परिवार नियोजन के बारें में जागरूक करती है और ब्लॉक स्तर  पर शिविर लगा कर परिवार नियोजन की मन पसन्द सेवा उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर जननी टीम के जनपद प्रबन्धक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मोबाइल काट वाहन इस जनपद के गांव-गांव में जाकर इस वाहन में उपलब्ध टीम के द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के बारें में जागरूक करती हैं तथा छोटा परिवार के फायदे तथा दो बच्चों में तीन साल के अन्तर रखने के तरीके तथा जिसका परिवार पूरा हो गया है। उसे स्थाई विधि अपनाने के फायदे के बारें में भी बताती हैं तथा परिवार नियोजन की अस्थाई सेवाओं को तुरन्त उपलब्ध कराने का भी प्रयास करती हैं। जननी टीम में मुख्य रूप से सर्जन डॉ0 विवेक मिश्रा के साथ बीसीपीम, बीपीम, स्टाफ नर्स, अमृता, नंदिता तथा ओटी टेक्नीशियन अंकुर् एवं लैब टेक्नीशियन सचिन परिवार नियोजन सलाहकार प्रीति शामिल रहें।