डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व श्री शुबेन्दु सिंहक्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया के निर्देशन में थाना जोगिया उदयपुर पर हरिश्चन्द्र साकिन बनरही थाना जोगिया उदयपुर द्वारा थाना प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पुत्री किरन जो दिनांक 01.04.2026 को रात्रि में घर से बिना कुछ बताये कही चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जोगिया उदयपुर में गुमशुदगी दर्ज की गयी थी । आज दिनांक 13.04.2026 को थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गुमशुदा किरन को बरामद कर उसके परिजनों को गुमशुदा किरन की पहचान कराकर नियमानुसार परिजनो को सुपुर्द किया गया । मिशन शक्ति टीम का गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।
बरामद करने वाली मिशन शक्ति टीम का विवरण-
01.उ0नि0 नरेन्द्रमणि गुप्ता थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थगर ।
02.हे0का0 राजेश गोड़ थाना जोगिया उदयपुर सिद्धार्थनगर
03.म0हे0का0 सत्या त्रिपाठी थाना जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर
