आज भाजपा कार्यालय डुमरियागंज में मेरे विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अंतर्गत बूथ सं. 111 एवं बूथ सं. 314 के बी.एल.ओ. साथियों को एस.आई.आर (SIR) में उत्कृष्ट एवं पूर्ण कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया
आप दोनों द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार कार्य में दिखाई गई निष्ठा, तत्परता और समर्पण वास्तव में अनुकरणीय है। आपका यह योगदान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाता है। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक एस.आई.आर अनुज अभिषेक त्रिपाठी ‘युवराज’ , रघुनंदन पांडेय , हरीश पांडे , शिव कुमार दुबे जी उपस्थित रहे।