Breking News
थाना सोहगीबरवा पुलिस की प्रभावी कार्रवाईथाना गोल्हौरा साइबर सेल की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के साथ AEPS के माध्यम से साइबर फ्राड धनराशि ₹20,000/- को शिकायतकर्ता के खाते में कराया गया वापस सिद्धार्थनगर एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 फेज 2 के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा दहेज हत्या के आरोप में वान्छित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया सिद्धार्थनगर 14 जुलाई 2026/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति मे डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुईकूड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़रेलवे विभाग की मनमानी नहीं चलेगी दिनांक 13.07.2026 को रेलवे विभाग द्वारा बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन पर बने अंडरपास पुल को बंद कर दिया गयामिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोहगीबरवा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियानफरेंदा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तारठूठीबारी पुलिस ने 20 शीशियां नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार24 घंटे बाद घोंघी नदी में डूबे अधेड़ व्यक्ति का शव लोटन कोतवाली बाजारडीह शिव मंदिर के पास मिलाथाना कठेला समयमाता मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए पति-पत्नी मे हुए पारिवारिक विवाद को सुलझाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विवाहित जोड़े को सकुशल उनके घर भेजा गया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना चिल्हिया कम्युनिटी पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम टेकनार बुजुर्ग में वरिष्ठ नागरिको के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गयाअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में सिद्धार्थनगर जिला कार्यकारिणी द्वारा आशीष पांडे जिला अध्यक्ष के अगुवाई में आज नवागत औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया गया साथ ही साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गयाडॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना थाना मिश्रौलिया साइबर सेल टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बंधित धनराशि 20000/- रुपये को MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया महराजगंज थानों पर नियमित जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित एवं विधिक निस्तारण के निर्देशएक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम दरहटा में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजितजनपदीय पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार व जनपद में शांति व्यवस्था, सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च/पैदल गस्त किया गया मिशन शक्ति फेज 5.0(II) के तहत महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 11 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया 
सिद्धार्थनगर

अपने नन्हे-मुन्नों को दिन में दो घन्टे खुला आसमान दिखाइए, चश्मे से बचाइए- डॉ0 अमित शर्मा

मोबाइल-टीवी की लत से तेजी से मायोपिया के मामले बढ़ रहे हैं। बाहर खेलना और धूप में समय बिताना सरल बचाव बन सकता है। बीते कुछ वर्षों में 05 से 10 साल की उम्र वाले बच्चों में चश्मा लगने के मामले कई गुना बढ़ गये हैं। सीपीयन आई केयर सेन्टर परसा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 अमित शर्मा बताते हैं कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण मोबाइल, टीवी और टैबलेट की बढ़ती आदत और बाहर खेलने के समय में लगातार कमी है। एम्स और अन्य संस्थानों की रिपोर्टों में साफ कहा गया है कि बच्चों में मायोपिया के केस पिछले दो दशकों में कई गुना तक बढ़ चुके हैं और अगर हालात नहीं बदले तो आने वाले वर्षों में अधिकतर बच्चों को कम उम्र में ही स्थायी चश्मे का सहारा लेना पड़ सकता है। आंख छोटी स्क्रीन को नजदीक से और लगातार देखने पर आंखों की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे निकट दृष्टिदोष (मायोपिया) तेजी से विकसित होता है। वहीं जब बच्चा बाहर प्राकृतिक रोशनी में समय बिताता है तो रेटिना पर पड़ने वाली रोशनी और शरीर में बनने वाला विटामिन D आंखों के लिए सुरक्षात्मक भूमिका निभाते हैं और मायोपिया की प्रगति धीमी हो सकती है। वही कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो बच्चे रोज कम से कम दो घन्टे खुली धूप या खुले आसमान के नीचे खेलते हैं, उनमें दृष्टि कमजोर होने का खतरा उन बच्चों की तुलना में काफी कम होता है जो दिन भर घर के अन्दर स्क्रीन से चिपके रहते हैं। डॉ0 अमित शर्मा सलाह देते हैं कि माता-पिता सबसे पहले अपने घर में स्क्रीन इस्तेमाल की स्पष्ट मर्यादा तय करें। 02 साल से कम उम्र के बच्चों को स्क्रीन से पूरी तरह दूर रखना और बड़े बच्चों के लिए पढ़ाई सहित कुल स्क्रीन टाइम को सीमित घन्टों में बांटना आवश्यक है। हर 20 मिनट बाद 20 सेकण्ड के लिए 20 फीट दूर देखने वाला नियम (20–20–20 रूल) अपनाने से भी आंखों पर पड़ने वाला तनाव घटाया जा सकता है। साथ ही, बच्चों के स्कूल बैग के साथ‑साथ उनकी आउटडोर गतिविधि का “टाइमटेबल” भी बनाना होगा, ताकि रोजाना कम से कम 90 से 120 मिनट वह पार्क, मैदान या छत पर खुले आसमान के नीचे सक्रिय रह सकें। डॉ0 अमित शर्मा यह भी मानते हैं कि केवल चश्मा लगवा देना समाधान नहीं है, बल्कि मायोपिया की स्पीड को धीमा करने के लिए नियमित फॉलो‑अप और समुचित जीवनशैली जरूरी है।सन्तुलित आहार, पर्याप्त नींद, शरीर की सम्पूर्ण व्यायाम और समय-समय पर आंखों की जांच से भविष्य में होने वाले गम्भीर परिणाम जैसे हाई मायोपिया, रेटिना की बीमारियां और समय से पहले कम दृष्टि का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज जरूरत है कि परिवार, स्कूल और समाज मिलकर बच्चों को “डिजिटल कैद” से निकालें और उन्हें फिर से आसमान, पेड़‑पौधों और मैदानों से जोड़ें। अगर प्रत्येक अभिभावक यह संकल्प ले कि दिन में कम से कम दो घन्टे वह अपने बच्चे को स्क्रीन से दूर रखकर बाहर ले जायेगा, तो आने वाली पीढ़ी की आंखों को अन्धेरे भविष्य से बचाया जा सकता है।