Breking News
 गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता के समस्त उप निरीक्षक के साथ गोष्ठी कर उनके द्वारा कृत कार्यों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गयी
लखीमपुर खेरी

ईद का तोहफा बांटकर सपा नेता रेहान खान ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

अलविदा जुमे के मौके पर जरूरतमंदों को दिए ईद के तोहफे, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का दिया संदेश

रमजान के मुकद्दस महीने में जहां इबादत और रहमत का सिलसिला जारी है, वहीं पलिया विधानसभा क्षेत्र में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा जुमे के मौके पर अपने आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को ईद का तोहफा भेंट किया और समाज में एकता का संदेश दिया । पीडीए (PDA) के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे। कार्यक्रम में लोगों को आने वाले ईद के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए विशेष उपहार वितरित किए गए, जिससे उनके घरों में भी ईद की खुशियां पहुंच सकें। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें केवल मुस्लिम समुदाय ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रेहान खान ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए बिना किसी जाति और धर्म के भेदभाव के उपहार वितरित किए। इस मौके पर रेहान खान ने कहा कि त्यौहार का असली मकसद खुशियां बांटना और जरूरतमंदों की मदद करना है। जब समाज के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते हैं, तभी त्योहारों की असली खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें इंसानियत, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। रेहान खान ने आगे कहा कि पीडीए का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है और हर जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें, यही हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। लोगों ने इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की एक बड़ी मिसाल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *