सिद्धार्थनगर 09 दिसम्बर 2025/ मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत फेस वैरिफिकेशन होना चाहिए। संभव अभियान 5.0 के अन्तर्गत बीएचएनडी दिवस में सैम बच्चों को चिन्हित करते हुये आवश्यक दवायें उपलब्ध करायें […]