महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस ने बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी नीरज पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मु.अ.सं. 189/2026 के तहत धारा 64 एवं 115(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक आलोक यादव, हेड कांस्टेबल नन्दलाल चौरसिया, कांस्टेबल संदीप गौतम, राहुल तिवारी एवं हृदयराम यादव शामिल रहे।
महाराजगंज
बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाई
- by Netra 24 Times
- 05/08/2026
- 14 Views
- 5 hours ago
