डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हरिओंम कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.08.2026 को थाना लोटन के हरिवंशपुर चौकी पुलिस द्वारा एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पिलर संख्या 539 के पास सघन पेट्रोलिंग की गई । पेट्रोलिंग के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई । स्थानीय लोगों से वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया ।
अंतरराष्ट्रीय
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर थाना लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया
- by Netra 24 Times
- 04/08/2026
- 10 Views
- 5 hours ago
