डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय थाना त्रिलोकपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.08.2026 को थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मनोहरपुर की बालिकाओं/ महिलाओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया तथा जनजागरूकता अभियान के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया । जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
थाना त्रिलोकपुर मिशन शक्ति टीम—
1.उ0नि0 विशेश्वर प्रसाद
2.का.अशोक वर्मा
3. म. आ. कंचन सिंह
4. रि. म. आ. कुंजन सिंह
