युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा “Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat” अभियान के तहत आयोजित राष्ट्रव्यापी “01 करोड़+ महासंकल्प अभियान” के अंतर्गत विकास भवन स्थित अंबेडकर सभागार में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संवाद एवं सामूहिक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में MY Bharat के स्वयंसेवकों, युवाओं तथा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत की सामूहिक शपथ ली। इसके उपरांत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए नशा उन्मूलन को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम देशभर के 1,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। इसमें MY Bharat स्वयंसेवक, MY Bharat–NSS स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के प्रतिनिधि, औद्योगिक संगठनों के युवा प्रकोष्ठ तथा 125 से अधिक साझेदार संगठनों के सदस्य शामिल हुए। अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार सांस्कृतिक, खेल, फिटनेस, जन-जागरूकता, माइंडफुलनेस एवं सामुदायिक सहभागिता से संबंधित विविध गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं की निरंतर भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। मुख्य कार्यक्रम से पूर्व MY Bharat की टीम, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा व्यसन उपचार केंद्र (Addiction Treatment Facility–ATF) में जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई तथा परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा (Psychiatry) विभाग एवं रेजिडेंट डॉक्टरों ने नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाव, तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली तथा आवश्यकता पड़ने पर समय रहते परामर्श एवं उपचार लेने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। अंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित युवाओं को जागरूक एवं प्रेरित किया। इस अवसर पर माननीय सदर विधायक श्यामधनी राही जी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा यदि नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएँ, तो विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।” इसके उपरांत जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने कहा, “नशा मुक्त भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब युवा स्वयं इसके वाहक बनकर समाज में जागरूकता फैलाएँ। MY Bharat युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में जोड़ने का कार्य कर रहा है और ऐसे अभियान युवाओं को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” डॉ. विशाल गौतम, वरिष्ठ रेजिडेंट, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज ने कहा, “नशे की रोकथाम केवल उपचार से नहीं, बल्कि समय पर जागरूकता, वैज्ञानिक जानकारी और सही मार्गदर्शन से संभव है। युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना आज की आवश्यकता है।” डॉ. दीपक कुमार, चिकित्सा अधिकारी, व्यसन उपचार केंद्र (ATF) ने कहा, “नशे की लत एक उपचार योग्य स्थिति है। समय पर परामर्श, परिवार का सहयोग और उचित चिकित्सा से व्यक्ति सामान्य जीवन में लौट सकता है। समाज को नशे से जुड़े भ्रमों को दूर कर उपचार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।” कार्यक्रम में डॉ. मोहम्मद फैज़ल (सहायक प्रोफेसर), अमित कुमार (काउंसलर) सहित मेडिकल कॉलेज के शिक्षकगण, MY Bharat के स्वयंस…
सिद्धार्थनगर
“Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महासंकल्प अभियान” का आयोजन
- by Netra 24 Times
- 02/08/2026
- 18 Views
- 1 day ago
