दिनांक 18.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक बांसी द्वारा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बांसी के साथ कस्बा बांसी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, बाजार व चौराहों पर सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण को जेसीबी व पुलिस बल की मदद से हटवाया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी । प्रभारी निरीक्षक महोदय ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने व दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है । आमजन की सुविधा व सुगम यातायात हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।
सिद्धार्थनगर
प्रभारी निरीक्षक बांसी मय पुलिस बल द्वारा कस्बा बांसी में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बांसी के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
- by Netra 24 Times
- 19/05/2026
- 24 Views
- 2 weeks ago
