डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के अनुक्रम में आगामी त्यौहार बकरीद को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रशांत कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना द्वारा आज दिनांक 17.05.2026 को थाना स्थानीय पर थानाक्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी , संभ्रांत व्यक्तियों , व्यापार मण्डल के सदस्यों की उपस्थिति में आगामी त्यौहार बकरीद को सकुशल व सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक की गई तथा सभी से वार्ता की गई । सभी को उच्च अधिकारीगण, शासन व माननीय न्यायालय से प्राप्त गाइडलाइन के संबंध में बताया गया तथा सभी से त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करने हेतु अपील की गयी । उपस्थित व्यक्तियों को साइबर अपराध से बचाव के 11 सुनहरे नियम के बारे में भी बताया गया।
सिद्धार्थनगर
थानाध्यक्ष मोहाना द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत थाना मोहाना पर की गयी पीस कमेटी की गोष्ठी
- by Netra 24 Times
- 17/05/2026
- 32 Views
- 2 weeks ago
