विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के मंडल लोटन के बूथ संख्या 202,203 पर पहुँचकर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बी एल ओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली व व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सुधारों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। साथ ही, मतदाता सूची के अनुसार सुचारू रूप से शत प्रतिशत लोगों का SIR फॉर्म भराने हेतु कहा। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोटन दृग नारायण सिंह,विधानसभा संयोजक दीपेंद्र चौधरी,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,जिला मिडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,BLO अजय वरुण आदि लोग उपस्थित रहें।
सिद्धार्थनगर
भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की
- by Netra 24 Times
- 27/11/2025
- 156 Views
- 9 months ago
