Breking News
 गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता के समस्त उप निरीक्षक के साथ गोष्ठी कर उनके द्वारा कृत कार्यों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गयी
सिद्धार्थनगर

विश्राम सदन के शिलापट्ट में सदर विधायक का नाम नहीं, उद्घाटन से पूर्व ही वापस लौटे

विश्राम सदन के शिलापट्ट में सदर विधायक का नाम नहीं, उद्घाटन से पूर्व ही वापस लौटे , कभी विपक्षी नेता का भी लिखा जाता था, मैं तो भाजपा का हूं – विधायक श्यामधनी राही।  जनपद सिद्धार्थनगर के भाजपा विधायक श्यामधनी राही मेडिकल कॉलेज में 50 बेड के विश्राम सदन का बिना उद्घाटन किये लौट गये। उन्होंने कहा कि एक समय था जब क्षेत्र के विपक्ष के विधायक का नाम भी जिला अस्पताल के शिलापट्ट पर लिखा गया था। मैं तो सदर विधायक हूं। मेरा ही नाम नहीं लिखा है। अब यहां रुकने का क्या फायदा? ये कहकर विधायक गुस्से में लौट गये। दरअसल, गेट पर लगे होर्डिंग पर सांसद जगदम्बिका पाल का नाम मुख्य अतिथि और पावर ग्रिड के निदेशक आर0के0 त्यागी का नाम विशिष्ट अतिथि में रूप में लिखा था। लेकिन विधायक का नाम गायब था। आपको बता दें कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के तीमारदारों के लिए पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 50 बेड के विश्राम सदन का निर्माण कराया है। जिसकी लागत 3 करोड़ 80 लाख रुपए है। जिसका उद्घाटन रविवार दोपहर 1 बजे होना था। जिसमें सदर विधायक श्यामधनी राही को भी आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण के बाद वो आज उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंच गये। वहां पहुंचते ही उनकी नजर गेट के बाहर लगी होर्डिंग पर पड़ी। जिसे देखते ही उनका पारा चढ़ गया। अनावरण से ठीक पहले सदर विधायक श्यामधनी राही ने अपना नाम न होने पर आपत्ति जताई और वहां से वापस जाने लगे। वहीं विधायक श्यामधनी राही ने जाते हुए कहा कि मैं लगातार दूसरी बार सदर विधायक हूं, लेकिन शिलापट्ट पर मेरा नाम नहीं डाला गया है। ऐसे में मैं इस कार्यक्रम में क्यों रुकूं? अब मैं यहां से दूसरे कार्यक्रम में जा रहा हूं। एक समय था, जब नीतीश कुमार रेल मंत्री हुआ करते थे। उस समय जिला अस्पताल का उद्घाटन हुआ था। उस समय यहां से विपक्ष के विधायक अनिल सिंह थे। क्षेत्र का विधायक होने के नाते उनका भी नाम शिलापट्ट पर लिखा गया था। मैं तो फिर भी सदर विधायक हूं। मेरा ही नाम शिलापट्ट से गायब है। आपको बता दें कि जिला अस्पताल का उद्घाटन 2004 में हुआ था। उस समय केन्द्र में एनडीए की सरकार थी। अटल जी प्रधानमंत्री थे, जबकि यूपी में सपा सरकार थी। मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। यूपी में कांग्रेस विपक्ष में थी।