विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत दहियाड़ में मंगलवार से श्रीमदभागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर दहियाड़ निवासी समाजसेवी हरिशंकर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी कुसुम सिंह सहित सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा निकलने से पूर्व विद्वान पंडितों द्वारा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चन कराने के बाद गांव के काली स्थान, दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर पहुंच कर वहां भी विधि-विधान से पूजन अर्चन आदि कराया गया। पूरे उत्साह और श्रद्धा से भरे वातावरण में दहियाड़ गांव से निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे की धुन पर गांव के रास्ते होते हुए दहियाड मोड, परसिया, शोहरतगढ़ के रास्ते नाचते -झूमते आगे बढ़े। यात्रा का मुख्य पड़ाव बानगंगा नदी घाट रहा, जहां से कलशों में पवित्र जल भरकर गांव में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बना दिया।
इस दौरान व्यवस्थापक सन्दीप सिंह, प्रदीप सिंह, जेई राजकुमार सिंह, रामसूरत, कलावती, किरन सिंह, आंचल सिंह, दर्शीका यशिका सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मालूम हो श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन एक पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य है, जिसमें विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया जाता है। इस आयोजन में कलश यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव में सराबोर होकर शोभायात्रा निकालती हैं। कलश यात्रा श्रीमद्भागवत कथा के शुभारम्भ का प्रतीक है, जो पूरे आयोजन को शुभता प्रदान करती है। इसमें महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव में सराबोर होकर लाल और पीले रंग के वस्त्रों में शोभा यात्रा निकालती हैं। श्रीमद्भागवत पुराण एक प्राचीन हिन्दू ग्रन्थ है, जिसमें भगवान कृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन के बारें में बताया गया है। यह ग्रन्थ 18 पुराणों में से एक है और सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
सिद्धार्थनगर
दहियाड़ में 9 दिवसीय श्रीमदभागवत कथा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- by Netra 24 Times
- 19/11/2025
- 22 Views
- 5 months ago
