वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 02.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन तथा अरविंद कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को मिशन शक्ति के संबंध में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया। तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बरों- 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम –
1. उ0नि0 अयोध्या यादव
2. म0हे0का0नीलम शुक्ला
3. काo गुड्डू यादव
