वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 02.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामदेव के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी जाकर वहां जनचौपाल लगाकर उपस्थित बालिकाओं को मिशन शक्ति के संबंध में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से संबंधी जानकारी को बताया गया। तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन नम्बरों- 1090 वुमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर –
01.उ0नि0 दीनदयाल सिंह
02. हे0का0 विनोद कुमार
03. का0 रणजीत यादव
04. म0का0 खुशबू यादव
