डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30/03/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल निर्देशन तथा मीरा चौहान प्रभारी एण्टीरोमियो स्क्वॉड टीम के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 1090, 1098, 112, 181, 1930,108,102आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग करते हुए बॉर्डर पर महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही ।
जनपदीय एण्टी रोमियों स्क्वाड टीम जनपद सिद्धार्थनगर-
01.उ0नि0 गोपनीय अमृता सिंह (कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर)
02. महिला आरक्षी नेहा सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड
