खेसरहा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीगंज तिराहे के पास स्थित मोबाइल टावर पर दिनांक 12.04.2026 को सुबह आकाश पुत्र रामवृक्ष निवासी ग्राम करमडीह जमुवार थाना खेसरहा ज़िला सिद्धार्थनगर उम्र 24 वर्ष चढ़ गया था जो थाना खेसरहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2025 धारा 137(2)/87/65(1) BNS व 5/6 पोस्को एक्ट में दिनाँक 09/11/2025 को जेल गया था तथा 02 दिन पूर्व रिहाई हुई हैं । जिसको अनुप कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष खेसरहा मय पुलिस टीम द्वारा युवक को टावर से नीचे सकुशल उतारा गया तथा पुलिस टीम द्वारा सामान्य चेकअप हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा ले जाया गया । जहाँ स्थिति सामान्य पायी गयी । मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है ।
सिद्धार्थनगर
थाना खेसरहा पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीगंज तिराहे के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को सकुशल उतार कर युवक की जान बचाई गयी
- by Netra 24 Times
- 13/04/2026
- 12 Views
- 4 hours ago
