आज दिनांक 13.04.2026 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान एवं जागरूकता के उद्देश्य से “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का आयोजन किया गया । “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” कार्यक्रम के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देशभर की महिलाओं को संबोधित किया गया । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपदीय पुलिस द्वारा थाने/चौकी/पुलिस लाइन में ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर सामूहिक रूप से सुना गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित संदेशों का श्रवण किया । अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समाज, परिवार एवं राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । उक्त संबोधन को जनपदीय पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उत्सुकता से सुना गया तथा कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सशक्त भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।
सिद्धार्थनगर
जनपदीय पुलिस द्वारा “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” के तहत प्रसारित कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन को सुना गया
- by Netra 24 Times
- 13/04/2026
- 8 Views
- 2 hours ago
