Breking News
 गोनरा मोड़ पर सिद्धार्थनगर प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का भव्य आयोजनअपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आपरेशन कवच के तहत एसएसबी व इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक किया गयाथाना खेसरहा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना खेसरहा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम कड़जा में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयादिनांक 02 अप्रैल 2026 को जिला कारागार सिद्धार्थनगर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गईमिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना भवानीगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में बालिकाओं/महिलाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बनगवा में बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना ढ़ेबरुआ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम संसरी में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना इटवा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सिंदुरी के श्री हरिराम शर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खखरा खखरी की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयाथाना चिल्हिया पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत थाना शिवनगर डिड़ई मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के रीड पब्लिक कान्वेंट स्कूल की बालिकाओ को महिला अपराध व उससे बचाव तथा साइबर अपराध सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, आदि के बारे में पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गयामिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में थाना मोहाना मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पनेरी टोला महदेवा की बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, नये कानून, साइबर अपराध सुरक्षा व एंटी रोमियो अभियान के तहत जागरूक किया गया जनपदीय एन्टी थेफ़्ट व थाना बांसी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारखीरी में ‘साइबर लूट’ का खुला खेल: क्या जनसेवा केंद्र बन गए हैं ठगी के अड्डे ? पुलिस की चुप्पी पर उठे गंभीर सवालजनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अन्तर्गत जनपद के थाना क्षेत्र मोहाना के कंपोजिट विद्यालय रमजाननगर के बच्चों को गुड टच बैड टच व भीड़-भाड़ वाले स्थानों व मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना कठेला समयमाता के समस्त उप निरीक्षक के साथ गोष्ठी कर उनके द्वारा कृत कार्यों एवं विवेचनाओं की समीक्षा की गयी
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 28 जनवरी 2026/पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया

इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ मा0 मंत्री श्रमसेवायोजन एवं समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर, मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 नेता प्रतिपक्ष/मा0 विधायक इटवा श्री माता प्रसाद पाण्डेय, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, आदि उपस्थित थे। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को आयुक्त बस्ती मण्डल श्री अखिलेश सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव त्यागी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक/शिक्षिकाओ द्वारा स्वागत गीत, शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया। सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्य नाथ जी ने मैत्री का सन्देश देने वाले महात्मा गौतम बुद्ध की पावन धरा को नमन करते हुए जनपदवासियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार  की आकस्मिक मृत्यु पर उनको श्रद्धांजलि दिया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह जनपद राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर सिद्धार्थनगर बना। कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी। सत्य व ज्ञान की खोज में गया जाकर साध्सनस की। ज्ञान प्राप्त होने के बाद पहला उपदेश सारनाथ में दिया। बुद्धं शरणमं गच्छामि का आह्वान किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शक्ति शत्रुओ के हाथ में आयेगा तो विनाश होगा और देवताओं के हाथ में आयेगा तो उत्थान होगा। यही कार्य डबल इंजन की सरकार में हो रहा है। 1052 करोड़ की परियोजनाओ की सौगात आज जनपदवासियों को प्राप्त हो रही है। यहां का अन्नदाता किसानो को फसलों के लिए पानी की आवश्यकता होती है। आज बारिश भी अन्नददाता किसानों के लिए अमृत के समान है। बिना किसी भेदभाव के 25 करोड़ की जनता को परिवार मानकर उनके विकास के लिए बजट उपलब्ध कराया जाता है। मानव जीवन मिला है, एक दूसरे के साथ मिलकर रहे तथा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जनपद के लोगो के इलाज के लिए मेडिकल कालेज का निर्माण कराया गया। नर्सिंग कालेज का संचालन हो रहा है। मेडिकल छात्रावास व आडीटोरियम निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है। हर पात्र गरीब व्यक्ति को आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड, का लाभ मिल रहा है। मनरेगा में पहले 100 दिन का रोजगार की गारन्टी थी अब 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। रोजगार नही मिलने पर मुआबजा उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से मछली उत्पादन को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन से पहले स्थानीय कलाकारेां की प्रतिस्पर्धा, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर आयोजित हो। उच्छे कलाकारों को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराकर उनको सम्मानित किया जाये। सड़क पुल, सिंचाई, मेडिकल छात्रावास व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। निरन्तर सभी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। किसानों द्वारा दो फसल के बाद तीसरे फसल का उत्पादन किया जा रहा है। उपद्रव से उत्सव की ओर यह प्रदेश अग्रसारित है। उसको बनाये रखना है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सिद्धार्थनगर महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति को हृदय से बधाई दी। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने सिद्धार्थनगर महोत्सव में आने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। मा0 सांसद डुमरियागंज ने कहा कि बारिश होने के बाद भी मा0 मुख्यमंत्री जी महोत्सव में उपस्थित हुए। इसके लिए आभार प्रकट किया। 2017 से पहले जनपद की पहचान बाढ़ से थी। 2017 के बाद सरकार बनने के बाद जनपद की पहचान काला नमक चावल, हाइवे से हो रही है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री है जो एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से पहचान दिलाने का काम किया है। जनपद में बाढ़ आने पर मा0 मुख्यमंत्री जी लखनऊ में न रहकर जनपद में पहुॅचकर नाव के माध्यम से गांवों में पहुॅचने का कार्य किया। जापानी इंसेफलाटिस से मुक्त कराने का काम किया गया। अयोध्या, मथुरा, काशी बौद्ध सर्किट का विकास कार्य कराकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। मा0 प्रधानमंत्री जी का ससंकल्प है देश को आत्मनिर्भर बनाना। अब हमारा देश उपभोक्ता नही नियोक्ता है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुआ है। उ0प्र0 माफिया मुक्त हुआ है। पूरे जनपदवासियों की ओर मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत अभिनन्दन किया। मा0 नेता प्रतिपक्ष/मा0 विधाायक इटवा श्री माता प्रसाद पाण्डेय द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में उद्योग स्थापित कर लोगो को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाये जाने को कहा गया। जनपद में आने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी का पुनः स्वागत किया गया। मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही ने मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी का सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के उद्घाटन के अवसर पर समय देने के लिए स्वागत किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना की गयी। जिससे जनपद के लोगो को चिकित्सा सुविधा मिल रही है। जनपद का कालानमक चावल ओडीओपी में शामिल किया जिसकी खुशबू पूरे देश में फैल रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आज 229 परियोजनाओ का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है। अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण कराया गया है। जहां पर पूरे विश्व के लोग दर्शन करने आ रहे है। 04 सेतु का निर्माण कार्य हो रहा है। मा0 विधायक जी द्वारा 01 सेतु निर्माण के साथ बाईपास निर्माण की मांग की गयी। आज मा0 मुख्यमंत्री जी 1052 करोड़ के लागत की 229 परियोजनाओ का उद्घाटन/शिलान्यास किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओ की गोदभराई तथा शिशुओ को अन्न प्रासन कराया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी को मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा भगवान श्रीराम का मन्दिर तथा आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा भगवान गौतम बुद्ध का प्रतीकात्मक अस्थि कलश भेट किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक श्री विक्रम सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग महेश शुक्ला, आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती श्री अखिलेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन., पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
जिला सूचना कार्यालय, सिद्धार्थनगर द्वारा जनहित में जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *