इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी ने जलियावाला बाग नरसंहार के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के निर्णयों में से यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है जो नारी शक्ति को समर्पित है। यह संसद एक नया इतिहास रचने जा रहा है। सामाजिक न्याय एक नारा न हो यह स्वाभाविक हिस्सा हो। नये संसद भवन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए पहला कदम उठाया गया है। यह कार्य देश के सहयोग, संवाद व प्रयास से सम्भव होगा। हमारे देश में राष्ट्रपति, वित्तमंत्री, राज्यपाल महिला ही है जो महत्वपूर्ण पदों को संभाल रही है। विद्यालयों में नामांकन में पहले पिता का नाम लिखा जाता था अब माता का नाम लिखा जाता है। देश में करोड़ों महिलाये थी जिनका बैंक खाता नही था वह बैकिंग सेवाओं से नही जुड़ी थी। उन सभी महिलाओं का जन-धन खाता खोला गया। महिलायें वैज्ञनिक विधि से खेती कर रही है। 06 करोड़ महिलाओ को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है 03 करोड़ महिलायें लखपति दीदी बन गयी है। लोकल फॉर वोकल की महिलायें ब्राड एम्बेस्डर बन रही है। बेटिया फाइटर प्लेन उड़ा रही है। बेटिया डाक्टर, वैज्ञानिक बन रही है। महिला सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती थी उसको मजबूत किया गया है। हमे मिलकर इस शक्ति को नयी ऊर्जा देना है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह ने कहा कि भारत में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। भारत सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया है। विधानसभा व लोक सभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। जब महिला सश्क्त होगी तभी देश सश्क्त होगा। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकारों की गारन्टी है। महिलओं को 33 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराने का कानून है। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 13 अप्रैल 2026/मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में “नारी शक्ति बंदन सम्मेलन” का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में संपन्न हुआ जिसका सजीव प्रसारण जिला स्तर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया
- by Netra 24 Times
- 13/04/2026
- 8 Views
- 3 hours ago
