जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र के सोनखर में स्थित श्री राम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड मेडिकल साइन्सेज में फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह पहुंच कर मेडिकल स्टूडेंटों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0 विमल द्विवेदी (वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन, सिद्धार्थनगर) तथा डॉ0 अनीता द्विवेदी (प्रबन्धक S.R.B.I.N.M.S., वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत एवं वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, संगीत एवं मनोरंजन प्रस्तुत किये गये, जिसने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक सम्बोधन में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रबन्धक डॉ0 अनीता द्विवेदी ने बताया की संस्थान के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके है, इस 10 वर्षों में संस्था के उत्तीर्ण छात्र देश के सभी प्रदेशों में सेवा प्रदान कर रहे है। साथ ही संस्थान नित नये कोर्स लाकर जनपद के छात्रों को रोजगार परक शिक्षा दे रहा है। कार्यक्रम में विजेता मिस फ्रेशर, ममता बीएससी नर्सिंग, ज्योति जीएनएम, राजमती एएनएम, कन्हैया, आलोक, फेयरवेल अन्जनी एएनएम, साक्षी मणि त्रिपाठी रहीं। कार्यक्रम के अन्त में प्रिंसिपल श्रीमती जूही शुक्ला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर इन्द्रजीत तिवारी, अजय कुमार अध्यापक आरजू, शिवानी द्विवेदी, गरिमा यादव, प्रतीक्षा पाण्डेय, सोनी चौरसिया, रीता पाल, एएनएम, जीएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा, डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री, डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी के छात्र/छात्राएं सम्मिलित रही।
सिद्धार्थनगर
श्रीराम बिलास इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड मेडिकल साइन्सेज में हुआ फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन
- by Netra 24 Times
- 29/03/2026
- 26 Views
- 1 week ago
