स्थानीय रोडवेज बस डिपो के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-28) पर बेतरतीब ढंग से खड़ी होने वाली सरकारी बसें आम जनमानस के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। डिपो के भीतर जाने के बजाय चालक बसों को मुख्य सड़क पर ही खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं, जिससे आए दिन शहर में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।मुख्य सड़क पर रोडवेज बसों के जमावड़े के कारण एनएच-28 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर बसों के खड़े होने से दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। पीक ऑवर्स में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस को भी घंटों जाम में फंसना पड़ता है।सड़क पर बसें खड़ी होने से क्या तकलीफ जनता मे आक्रोश। जब इस गंभीर समस्या के संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर से बात की गई, तो उनका रुख बेहद उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना नजर आया। मैंने कई बार अन्य विभागों को पत्र लिखकर प्राइवेट वाहनों को हटाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब प्राइवेट वाहन नहीं हटाए जा रहे, तो रोडवेज बसें अगर सड़क पर खड़ी होती हैं, तो किसी को क्या तकलीफ है।एआरएम के इस बयान ने विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। एक तरफ जहां शासन यातायात सुगम बनाने के निर्देश दे रहा है, वहीं जिम्मेदार अधिकारी नियमों का पालन कराने के बजाय अव्यवस्था को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि रोडवेज बसों को डिपो के अंदर खड़ा करना सुनिश्चित किया जाए ताकि शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिल सके।
सिद्धार्थनगर
बांसी में मुख्य मार्ग पर रोडवेज बसों का कब्जा, जाम से जनता बेहाल
- by Netra 24 Times
- 16/03/2026
- 18 Views
- 3 weeks ago
