सर्व शिक्षा सेवा समिति द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश टैलेन्ट ओलम्पियाड में प्रदेश के कई जिलों से आये मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पार्ट-2 के अंतर्गत भातखण्डे संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ के ऑडिटोरियम हॉल में एक भव्य शैक्षिक सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, न्याय, प्रशासन और समाजसेवा क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस वीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति, परिवार व समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। छात्र-छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर उस पर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक कभी भी बच्चों पर अपनी इच्छा न थोपें। बच्चों की रुचि के हिसाब से उनकी शिक्षा का प्रबन्ध करें। इस दौरान सिद्धार्थनगर के बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं0 बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल व नूर फाउण्डेशन, लखनऊ के संस्थापक मौलाना मुस्तफा मदनी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “सर्व शिक्षा रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इस दौरान 20 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को “सर्व शिक्षा एप्रीसिएशन अवार्ड” देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बलरामपुर सांसद राम शिरोमणि वर्मा, रिटायर्ड जिला जज बी0 नकवी, पूर्व आईपीएस बी0पी0 अशोक, संस्था के मैनेजर शाहिद आलम, मुख्तार अहमद, राम सूरत यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर
रवि शुक्ल एवं मौलाना मुस्तफा मदनी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “सर्व शिक्षा रत्न पुरस्कार” से किया सम्मानित
- by Netra 24 Times
- 17/01/2026
- 215 Views
- 3 months ago
