डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वारण्टी अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में, मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया, राजेश कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर काफी समय से फरार चल रही वारण्टी अभियुक्ता जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी व 82 सीआरपीसी की कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था । थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा अभियुक्ता को आज दिनांक 01.04.2026 को वाद सं0- 8012/2023 धारा 323/504/506/498ए भा0द0वि0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर के वाद में वारण्टी संगीता पत्नी सुरेश निवासी सिरवत थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार वारण्टी का विवरणः –
01.संगीता पत्नी सुरेश निवासी सिरवत थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01.उ0नि0 लालचन्द यादव
02. म0हे0का0 नीता प्रसाद
03. का0 सुनील कुमार
