सिद्धार्थनगर 15 मार्च / बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर वी.पी. मेमोरियल हॉस्पिटल सिद्धार्थनगर में जिला कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी जयंती के अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। निःशुल्क चिकित्सा कैम्प में डा• ओमप्रकाश श्रीवास्तव के साथ डा• अजय मिश्रा, डॉ एन• तिवारी, डॉ खुर्शीद आलम, ने मरीजों का स्वास्थय परीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, राजेश कुमार मालवीय, अंजय कुमार दुबे, सुनील मिश्रा, अब्दुल वाजिद, शाकिरा खातून, शिव दुलारी, आरती देवी, निर्मला देवी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सिद्धार्थनगर
निःशुल्क चिकित्सा कैम्प में डा• ओमप्रकाश श्रीवास्तव के साथ डा• अजय मिश्रा, डॉ एन• तिवारी, डॉ खुर्शीद आलम, ने मरीजों का स्वास्थय परीक्षण किया
- by Netra 24 Times
- 16/03/2026
- 30 Views
- 3 weeks ago
