डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30/03/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान तथा प्रभारी निरीक्षक हरे कृष्ण उपाध्याय थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम तेतरी बुजुर्ग की बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी दी गयी एवं मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया । मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई, महिला सम्बन्धित अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों- 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर, व नए कानून के बारे में जानकारी दी गई व नई धाराओं को भी बताया गया ।
मिशन शक्ति टीम थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर-
1.उ0नि0 जयप्रकाश पांडे
2.हे0का0 अनिल चौहान
3.म0का0 कालिंदी यादव
