इस स्वीकृति को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कपिलवस्तु विधानसभा की जनता की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है। विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि इन सड़कों के मरम्मत कार्य से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि कार्यों को भी गति मिलेगी। लंबे समय से जर्जर मार्गों की मरम्मत की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने गंभीरता से पूरा किया है। स्वीकृत प्रमुख संपर्क मार्गो में पकडी उदयपुर से छोटकी हरैया संपर्क मार्ग, हरेपा सात प्राथमिक विद्यालय से तरकुलहा संपर्क मार्ग, पीकापार संपर्क मार्ग, पीकापार से परसा संपर्क मार्ग, बर्तीपुर-5 (बेलहरि) से बर्डपुर नं०-5 (गोसाइडीह) संपर्क मार्ग, ककरहवा पिपरहवा मार्ग से लालपुर संपर्क मार्ग, चयनपुर ककरहवा मार्ग के किमी-03 से पिपरसन संपर्क मार्ग, नौगढ़ महापाली मार्ग के किमी-6 से महदेवा संपर्क मार्ग, ककरहवा खैराटी मार्ग से बरदहवा संपर्क मार्ग, बरगदी चौराहे से पकड़ी दीगर संपर्क मार्ग, एनएच-233 से सगरहवा संपर्क मार्ग, दुलहा दलदलहा मार्ग से केवटलनाथ होते हुए सेमरी तक संपर्क मार्ग, ककरहवा खेराटी मार्ग से मजगावा संपर्क मार्ग, अलीगढ़वा बर्डपुर बिहरा से बहोरवा (उत्तर) गांव तक संपर्क मार्ग, बूढ़ा खास संपर्क मार्ग, युसुफपुर सडडा भगवानपुर होते हुए वैरीजोत संपर्क मार्ग, बर्डपुर पल्टादेवी मार्ग से कंचनिया दक्षिणी संपर्क मार्ग, रेस्ट हाउस नौगढ़ का आंतरिक मार्ग, एलडी मार्ग से दुल्लहा दरम्यानी, बैजनाथपुर रतनपुरवा, टुगौरा संपर्क मार्ग, कुशभौना से खीरीहवा डीह संपर्क मार्ग, ककरही टडिया गायघाट से कुसम्ही संपर्क मार्ग, मधुबनवा संपर्क मार्ग, उसका सोहास मोहाना से बरोहिया खालसा संपर्क मार्ग, महादेवा पटनी जंगल से काकोरी संपर्क मार्ग, मोहाना रामपुर मार्ग से केवलपुर संपर्क मार्ग, तिलकहना हरदासपुर से कोईलहवा नरायनपुर संपर्क मार्ग, नौगढ़ कोडराग्रांट से कपिया बुकनिहा ग्रांट मार्ग, एफएनबीएस से कटकी संपर्क मार्ग, कोल्हुआ से देवतहवा ग्रांट संपर्क मार्ग, उसका बृजमनगंज से भवनियापुर संपर्क मार्ग, एनएच-730 से मेहदिया खुर्द व मेहदिया बुजुर्ग संपर्क मार्ग, उसका बृजमनगंज सेमरहना मार्ग से जयपुर सम्पर्क मार्ग, भठिया महादेवा से धोबहा संपर्क मार्ग, कटकी से चौहानडीह संपर्क मार्ग, पकड़ी उदयपुर से सिंहोरवा व पकड़ी उदयपुर से सजनापार संपर्क मार्ग, सजनापार से बेरिपहवा संपर्क मार्ग, एफएनबीएस मदनपुर से दैजौली सम्पर्क मार्ग , कुआं हाटा से छितरापार सम्पर्क मार्ग, एफएनबीएस से नौखनिया सम्पर्क मार्ग, एफएनबीएस दैजौली मदनपुर संपर्क मार्ग, मोहाना लोटन से फुलवरिया संपर्क मार्ग, लोटन नेपाल सीमा से विजदेईया संपर्क मार्ग, मोहाना लोटन से लकडा होते हुए लोधपुरवा संपर्क मार्ग, कोल्हुआ से ठडवरिया संपर्क मार्ग, एफएनबीएस से जगदीशपुर खुर्द–डिहवा संपर्क मार्ग, घेन्सा महादेवा से अहिरनडीह संपर्क मार्ग, एनएव-233 से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय होते हुए महिला मार्ग, एनएच-730 से बसहिलिया संपर्क मार्ग, नौगढ़ महापाली से पिछौरा संपर्क मार्ग तथा एनएच से कोल्हुआ दाता संपर्क मार्ग शामिल हैं। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है, और सड़क कनेक्टिविटी मजबूत कर विकास को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही सभी स्वीकृत मार्गों पर मरम्मत कार्य प्रारंभ होगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।
सिद्धार्थनगर
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 54 मार्गों के सामान्य मरम्मत कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है
- by Netra 24 Times
- 02/02/2026
- 24 Views
- 2 months ago
